फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two persons arrested on WhatsApp exchange about killing defence minister Sitharaman

वाट्सएप पर निर्मला सीतारमण को जान से मारने की योजना बनाने वाले दो लोग गिरफ्तार

Tue, 18 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Two persons arrested on WhatsApp exchange about killing defence minister Sitharaman
निर्मला सीतारमण

पुलिस ने सोमवार को कथित तौर पर केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की हत्या करने की योजना बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों नशे में थे और वाट्सएप पर बात कर रहे थे। रक्षामंत्री उत्तराखंड के धारचूला शहर के दौरे पर गई थीं। वाट्सएप संदेश की वजह से रविवार रात 9.30 बजे पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ के एसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, 'रविवार रात को हमें एक वाट्सएप ग्रुप में रक्षामंत्री को मारने को लेकर हुई बातचीत की वजह से अलर्ट किया गया। हमने दोनों शख्सों की पहचान की जो यह बातचीत कर रहे थे और सोमवार को उनके यहां आने से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।'
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, 'विवादित संदेश जिसे एक आरोपी ने दूसरे को भेजा है। उसमें लिखा है, मैं शूट करुंगा सीतारमण को, कल उसका आखिरी दिन होगा।' एसपी ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि दोनों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं और उनके पास हथियार और गोला बारुद तो नहीं है। वाट्सएप ग्रुप के एडमिन की भी जांच की जा रही है। मामले की फिलहाल जांच चल रही है लेकिन पहली नजर में यह माना जा रहा है कि दोनों शराब पीकर बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने सोमवार को धारचूला जाकर सेना द्वारा आयोजित किए जांच शिविर का दौरा किया। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के तौर पर मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed