फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two people died in multi storey building fire at Mumbai

मुम्बई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दो व्यक्तियों की मौत

Wed, 14 Nov 2018 01:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 14 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two people died in multi storey building fire at Mumbai
Building Fire
मुम्बई के अंधेरी उपनगरीय इलाके में वीरा देसाई रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार शाम आग लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी मुम्बई दमकल विभाग ने दी। दमकल प्रमुख पी एस रहांगदले ने बताया कि आग रात आठ बजकर 21 मिनट पर ट्रांसकोन इमारत की 10वीं और 11वीं मंजिल पर लगी। इसे नियंत्रित कर लिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘फ्लैट नम्बर 1001 में तीन व्यक्ति फंसे थे। उन्हें निकाल लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि फ्लैट के हॉल में दो जले हुए शव मिले हैं। मृतकों की पहचान अभी की जानी है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आग से 10वीं मंजिल पर फ्लैट नम्बर 1001 और 11वीं मंजिल पर कुछ हिस्से में बिजली के तार, घर के सामान, लकड़ी के फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए।

दमकल विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के पांच वाहन और चार बड़े टैंकर लगाये गए हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण एक झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण परियोजना के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed