फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two passengers offloaded from SpiceJet's Delhi-Hyderabad flight accused of misbehaving with cabin crew

Spicejet: स्पाइसजेट के दिल्ली-हैदराबाद विमान से उतारे गए दो यात्री, केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप

Mon, 23 Jan 2023 09:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Jan 2023 09:15 PM IST
सार

स्पाइसजेट ने सोमवार को जानकारी दी है कि उसके एक वेट-लीज्ड कोरेंडन विमान को एसजी-8133 (दिल्ली-हैदराबाद) के लिए निर्धारित किया गया था। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने अनियंत्रित और अनुचित तरीके से व्यवहार किया।  

विज्ञापन
Two passengers offloaded from SpiceJet's Delhi-Hyderabad flight accused of misbehaving with cabin crew
स्पाइसजेट - फोटो : पीटीआई (सांकेतिक)

विस्तार

स्पाइसजेट ने सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर चालक दल से बदसलूकी करने करने के आरोप में हैदराबाद जाने वाले विमान से दो यात्रियों को को उतार दिया। एयरलाइन के मुताबिक, 23 जनवरी को स्पाइसजेट के वेट-लीज्ड कोरेंडन विमान को एसजी-8133 उड़ान संचालित करने के लिए निर्धारित किया गया था। दिल्ली में विमान में सवार होने के दौरान एक यात्री ने अनियंत्रित और अनुचित तरीके से व्यवहार किया। चालक दल ने इसकी सूचना सुरक्षा कर्मचारियों को दी। इसके बाद कथित तौर पर विवाद कर रहे यात्री और उसके साथी को विमान से उतार दिया गया।

विज्ञापन

 


हालांकि, उड़ान में यात्रियों द्वारा बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है। 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया (AI) के यात्री द्वारा महिला से बदसलूकी मामले में डीजीसीए ने एयरलाइन पर जुर्माना लगाया था। डीसीसीए ने नियमों के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। उड़ान के पायलट-इन-कमांड के लाइसेंस को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही एआई की निदेशक-इन-फ्लाइट सेवाओं पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

दरअसल, 26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में यात्री शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इसके बाद शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।

इसके अलावा आरोपी के बारे में जानकारी लेने के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी एस मिश्रा के एक रिश्तेदार से मिलने मुंबई पहुंची थी और पूछताछ भी की थी। इससे पहले एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगा दी थी। आरोपी को छह जनवरी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed