फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Naxals killed in encounter with police in Maharashtra Gadchiroli Latest News Update

Maharashtra: गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो को किया ढेर; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 14 Dec 2023 06:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Dec 2023 06:05 PM IST
सार

जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी छत्तीसगढ़ सीमा पर गोदलवाही चौकी के पास बोधिनटोला के पास डेरा डाले हुए है। उनका इरादा घुसपैठ करने और पुलिस बलों पर घात लगाकर हमला करने का है।

विज्ञापन
Two Naxals killed in encounter with police in Maharashtra Gadchiroli Latest News Update
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इनमें से एक 2019 जंबुलखेड़ा विस्फोट में शामिल था। एक अधिकारी ने बताया कि मारा गया कसानसुर दलम (दस्ते) का डिप्टी कमांडर दुर्गेश वट्टी जंबुलखेड़ा विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था। 2019 में हुए इस विस्फोट में गढ़चिरौली पुलिस के 15 पुलिसकर्मी मारे गए थे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सीमा पर डेरा डाले हुए थे
जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी छत्तीसगढ़ सीमा पर गोदलवाही चौकी के पास बोधिनटोला के पास डेरा डाले हुए है। उनका इरादा घुसपैठ करने और पुलिस बलों पर घात लगाकर हमला करने का है।
विज्ञापन


एके-47 राइफल भी बरामद
उन्होंने बताया कि हमने तत्काल तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। करीब एक घंटे तक चली गोलीबारी खत्म होने के बाद वत्ती और एक अन्य पुरुष नक्सली के शव मौके से मिला। मौके से एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) भी बरामद की गई है। इलाके में तलाशी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ ने तस्करी का सोना चुराने के आरोप में लोडर को पकड़ा
सीआईएसएफ ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के लिए काम करने वाले एक लोडर को चेक-इन बैगेज से एक करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी की गई सोने की छड़ें चुराने के आरोप में पकड़ा है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 पर बैगेज ब्रेकअप क्षेत्र में काम कर रहे अक्षय कुले को 11 दिसंबर को सुबह करीब 3 बजे पकड़ा गया। कुले इंडिगो में लोडर है और एयरलाइन ने उसे एजाइल एयरपोर्ट सर्विसेज नामक कंपनी से आउटसोर्स किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed