ISRO's recruitment test: इसरो की भर्ती परीक्षा में नकल करवाते पकड़े गए दो और लोग, अबतक चार गिरफ्तार
दोनों आरोपियों के खिलाफ कल देर रात मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पर उम्मीदवारों को नकल कराने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि यह सभी गिरफ्तार किए गए लोग एक ही टीम के हैं। ये सभी यहां एक साथ आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इसरो द्वारा आयोजित परीक्षा में नकल करने के आरोप में हरियाणा से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, रविवार को इस मामले में दो लोगों को पकड़ा जा चुका है।
आरोपियों पर मामला दर्ज
इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कल देर रात मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पर उम्मीदवारों को नकल कराने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि यह सभी गिरफ्तार किए गए लोग एक ही टीम के हैं। ये सभी यहां एक साथ आए थे। वहीं, रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी अज्ञात ने फोन करके नकल करने की सूचना दी थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। वहीं, धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर वीएसएससी ने परीक्षा रद्द कर दी।
वीएसएससी ने रद्द की परीक्षा
वीएसएससी ने एक अधिसूचना में कहा था कि तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और रेडियोग्राफर-ए के पदों के लिए 20 अगस्त को तिरुवनंतपुरम के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है।
सूचना में कहा गया है कि इस बात पर संदेह है कि कोचिंग सेंटर शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने सोमवार को कहा था कि जांच के लिए राज्य की पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए एक जांच दल हरियाणा भेजा जाएगा। वहीं, गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूचना पर की पकड़
इससे पहले सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि किसी अज्ञात ने फोन करके नकल करने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से दो व्यक्तियों को प्रश्नों का उत्तर देने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इस मामले में रविवार देर रात औपचारिक रूप से गिरफ्तारी की गई।
यह भी गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा था कि इनके अलावा, उत्तरी राज्य के चार अन्य व्यक्ति भी हिरासत में हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों ने परीक्षा दी है या नहीं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, कोचिंग सेंटरों सहित अन्य जगहों पर जांच की जा रही है।
ऐसे कर रहे थे नकल
पुलिस ने कहा था कि गिरफ्तार किए गए उम्मीदवार प्रश्नों की तस्वीरें लेने के लिए मोबाइल फोन कैमरे का उपयोग कर रहे थे और उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को भेज रहे थे, जो उन्हें उनके कानों में ब्लूटूथ डिवाइस पर उत्तर दे रहा था।