फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two liquor manufacturers raided in Maharashtra, GST theft of Rs 108 crore was caught

महाराष्ट्र में दो शराब निर्माताओं के यहां छापा, 108 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गयी

Sat, 01 Aug 2020 04:50 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 01 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Two liquor manufacturers raided in Maharashtra, GST theft of Rs 108 crore was caught
जीएसटी - फोटो : SELF

महाराष्ट्र में दो शराब निर्माताओं के यहां 108 करोड़ रुपये से अधिक की कथित जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सतर्कता महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने औरंगाबाद और नांदेड़ जिलों में छापेमारी में कथित चोरी को पकड़ा है। 

विज्ञापन


डीजीजीआई की नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि दो शराब निर्माण इकाइयों में 28 और 29 जुलाई को की गई तलाशी के बाद उन्हें कर चोरी का पता चला।
विज्ञापन


उसने कहा, 'तलाशी से पता चला कि करदाता मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त शराब के निस्तारण के केवल एक हिस्से पर जीएसटी का भुगतान कर रहे थे, लेकिन इस तरह के बड़े हिस्से के निस्तारण की जानकारी उन्होंने न तो जीएसटीआर 3बी रिटर्न में दी और न ही इनके एवज में जीएसटी का भुगतान किया।’ उन पर केंद्रीय मूल्य वर्धित कर (सेनवेट) क्रेडिट नियमावली 2004 के तहत कुल पांच करोड़ रुपये की देनदारी भी बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed