फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   two lady receptionists will welcome in every police station in UP

यूपी के हर थाने में आपका वेलकम करेंगी दो लेडी रिसेप्शनिस्ट

Tue, 02 May 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 02 May 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
two lady receptionists will welcome in every police station in UP
यूपी पुलिस

अब थानों पर फरियादियों की बातें सुनी जाएंगी और उनका वेलकम भी होगा। इसके लिए जिले के 26 थानों पर महिला रिसेप्शनिस्ट की तैनाती की जा रही है। पुलिस प्रशासन की मंशा है कि थानों और पुलिस कर्मचारियों की छवि बदली जाए। थाना परिसर का माहौल इस अनुकूल बनाया जाए कि  लोग बेहिचक आएं और अपनी बात कहें। इसके साथ ही शिकायत दर्ज कराके समस्या से निजात पाने की कोशिश करें। इसी वजह से महिला रिसेप्शनिस्ट की तैनाती की जा रही है। हर थाने पर दो-दो रिसेप्शनिस्ट की तैनाती होगी। 

विज्ञापन


प्रदेश के चुनावी मैदान में सत्ता हासिल करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायदों को सीएम योगी आदित्यनाथ अमल में ला रहे हैं। प्रदेश में गुंडई और थानों की दुर्दशा पर आक्रामक मोदी ने कई सवाल खड़े किए थे। अब प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ इस ध्यान में रखते हुए थानों की हालत सुधारने को प्राथमिकता में रखे हैं। थानों पर फरियाद को आने वालों से लेकर कार्रवाई का ब्यौरा दर्ज करने को रजिस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं हर थाने पर शौचालय और पीने के ठंडे पानी की भी व्यवस्था कर ली गई है। इन सब के बाद महिला रिसेप्शनिस्ट की तैनाती का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। पुलिस अफसरों का मानना है कि इसके पीछे की मंशा है कि थाने पर बेहतर माहौल मिल सके और बेहिचक फरियादी अपनी बात कह सकें। महिलाएं अपनी समस्या पुरुष पुलिस वालों से नहीं कर पाती है, जिसे देखते हुए हर थाने पर महिला सिपाही की तैनाती शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो एडिशनल एसपी बढ़ाए जाएंगे 

two lady receptionists will welcome in every police station in UP

जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण इलाके में दो एडिशनल एसपी की तैनाती की जाएगी। अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के समाधान में आ रही परेशानियों का देखते हुए सीएम के आदेश पर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

दो हिस्सों में बंटेगा ग्रामीण इलाका

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जीडीए सभागार में समीक्षा के दौरान प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया था। ग्रामीण इलाके के बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए दो हिस्सों में बांटकर कानून व्यवस्था सुधारने की पहल की गई है। पश्चिम और दक्षिण दो हिस्सों में बांटकर एडिशनल एसपी की तैनाती की जाएगी।

डायल-100 की बाइक भी 

जिले के कम चौड़े मार्ग पर पुलिस के तत्काल पहुंचने के लिए जिला पुलिस की ओर से डायल-100 की बाइक भी मांगी गई है। इस पर भी सीएम ने हामी भर दी है। जल्द ही जिले बाइक भी पहुंच जाएगी। इसके बाद तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच सकेगी। 

आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि थानों पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था और पीने के पानी की व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ ही हर थाने पर महिला रिसेप्शनिस्ट की तैनाती भी होगी। गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाके के बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए दो एडिशनल एसपी बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed