फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Kashmiri students of AMU sued for sedition in Mannan Case

मन्नान प्रकरण में एएमयू के दो कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा

Sat, 13 Oct 2018 04:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 13 Oct 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
Two Kashmiri students of AMU sued for sedition in Mannan Case

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शोध छात्र से आतंकी बने मन्नान बशीर वानी के सेना द्वारा मारे जाने के बाद बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर में देश विरोधी नारेबाजी करने के मामले में कश्मीर के रहने वाले शोध छात्र वसीम अयूब मलिक और अब्दुल अबीर मीर पर शुक्रवार को देशद्रोह का केस दर्ज कराया गया। एफआईआर में कुछ अन्य अज्ञात छात्रों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


मन्नान को शहीद घोषित कर नमाज-ए-जनाजा पढ़ने की कोशिश और हंगामा करने के मामले में एएमयू प्रशासन ने 9 छात्रों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। 48 घंटे में जवाब देना होगा। जवाब आने के बाद कुछ छात्रों को निलंबित करने का फैसला लिया जा सकता है। साथ ही प्रॉक्टर ने डिप्टी प्रॉक्टर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन भी किया है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पहचाने जाएंगे और छात्र

एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि छात्रों पर देशद्रोह का केस थाना सिविल लाइन की मेडिकल रोड चौकी प्रभारी इसरार अहमद ने दर्ज कराया है। नारेबाजी प्रकरण से संबंधित कुछ वीडियो प्राप्त हुए हैं। एएमयू इंतजामिया को पत्र लिखकर कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मुहैया कराने को कहा है, ताकि उनके साथ शामिल अन्य छात्रों को पहचाना जा सके। उनके द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराने को भी कहा है। 

एएमयू जनसंपर्क कार्यालय के सदस्य प्रभारी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि नमाज-ए-जनाजा में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। अब तक चिह्नित 9 छात्रों को नोटिस जारी किया जा रहा है। जांच टीम सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य देखकर आरोपी छात्रों की पहचान कर रही है।

इन छात्रों को नोटिस

वसीम अयूब मलिक पीएचडी, अब्दुल हसीब मीर पीएचडी, पीरजादा दानिश साबिर बीएससी, एयाज अहमद भट्ट एमएससी, मो. सुल्तान खान एमफिल, रकीब सुल्तान बीएससी, समीउल्ला रैदर बीएससी, शौकत अहमद लॉन और पीरजादा मेहबुबुल हक बीए।

ये हुए निलंबित
एएमयू प्रशासन ने वसीम अयूब मलिक, पीएचडी छात्र (शोपियां, जम्मू-कश्मीर) और अब्दुल हसीब मीर, पीएचडी छात्र (हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर) को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed