फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two judges traverse over 2000 km by road to assume charge as hc chief justices in separate corners of country

चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालने के लिए जज कर रहे हैं 2,000 किमी की सड़क यात्रा

Sun, 26 Apr 2020 10:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 26 Apr 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
two judges traverse over 2000 km by road to assume charge as hc chief justices in separate corners of country
जस्टिस दीपांकर दत्ता- जस्टिस विश्वनाथ समद्दर (फाइल फोटो) - फोटो : High Court Website

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से रेल और हवाई यात्रा सेवाएं बंद हैं। ऐसे में जो न्यायाधीशों ने दो हजार किलोमीटर की सड़क यात्रा की ताकि वह देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपना कार्यभार संभाल सकें।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन दोनों न्यायाधीशों- जस्टिस विश्वनाथ समद्दर और जस्टिस दीपांकर दत्ता की नियुक्ति हाल ही में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर की। दोनों सड़क से अपना कार्यभार संभालने के लिए निकल पड़े जिससे ट्रायल और न्याय वितरण प्रणाली जारी रहे। 
विज्ञापन


कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस दीपांकर दत्ता अपने बेटे के साथ परिवार सहित कार से मुंबई के लिए निकल गए, जहां उन्हें बॉम्बे उच्च न्यायालय का नया प्रमुख न्यायाधीश का कार्यभार संभालना है। यात्रा के दौरान उनका बेटा बीच-बीच में कार चलाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक इसी तरह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस विश्वनाथ समद्दर को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह कोलकाता से कार के जरिए शिलॉन्ग पहुंचे। वे इलाहाबाद स्थानांतरित होने से पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय में अपनी सेवा दे रहे थे।

शुक्रवार शाम को वह अपनी पत्नी के साथ आधिकारिक गाड़ी के जरिए मेघालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कार में एक ड्राइवर भी था जो समय-समय पर गाड़ी चला रहा था। न्यायाधीश शनिवार दोपहर को कोलकाता पहुंचे और शाम को वहां से शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के साल्ट लेक स्थित अपने आवास में कुछ घंटे आराम भी किया।


न्यायमूर्ति दत्ता शनिवार सुबह कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना हुए और रास्ते में रात भर रुकने के बाद सोमवार दोपहर तक देश की वित्तीय राजधानी पहुंच जाएंगे। राष्ट्रपति ने गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को बॉम्बे उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विश्वनाथ समद्दर को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed