{"_id":"5b68c16b4f1c1ba03e8b57fb","slug":"two-jet-airways-pilots-suspended-in-skids-off-runway-at-riyadh-airport-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियाध मामले में जेट एयरवेज के दो पायलटों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रियाध मामले में जेट एयरवेज के दो पायलटों के लाइसेंस निलंबित
एजेंसी, मुंबई
Updated Tue, 07 Aug 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज के पायलटों ने रनवे की बजाय टैक्सीवे से विमान को उड़ाने की कोशिश की। पिछले हफ्ते रियाद एयरपोर्ट पर हुई घटना का खुलासा होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उड़ान के दोनों पायलटों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन
तीन अगस्त को उस विफल उड़ान में विमान रनवे पर फिसल गया था। मुंबई आ रहे इस विमान में सवार 148 यात्री बाल-बाल बच गए थे।
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि पायलटों को जब बताया गया कि रनवे पर ‘अवरोध’ है तो उन्होंने विमान में अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे 100 नॉट की रफ्तार से दौड़ रहा विमान एक तरफ मुड़ गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि अभी इस मामले की जांच लंबित है। इससे पहले सोमवार सुबह सऊदी उड्डयन जांच ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि विमान ने रनवे के बराबर में बने टैक्सीवे से उड़ान भरने की कोशिश की थी।
विज्ञापन