फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Islamic elementary schools going on in Campierganj

सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर कैम्पियरगंज में भी चल रहे दो इस्लामिक प्राथमिक विद्यालय

Tue, 24 Jul 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Two Islamic elementary schools going on in Campierganj
फाइल फोटो
देवरिया के सलेमपुर में परिषदीय विद्यालय का नामकरण इस्लामिया किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गोरखपुर के कैंपियरगंज में दो प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदले जाने का तथ्य सामने आ गया। इससे हड़कंप मचा है। पूरे मामले में बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। कैम्पियरगंज विकासखंड में इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय पचमा और इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय रिगौली का संचालन किया जा रहा है। दोनों विद्यालय परिषदीय हैं। सरकारी शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पचमा के प्रधानाध्यापक अमृत प्रसाद का कहना है कि 10 साल पहले इस विद्यालय में शुक्रवार को अवकाश होता था। अब शासन से निर्धारित रविवार को अवकाश रहता है। विद्यालय का नाम कैसे बदला, इसकी बहुत जानकारी नहीं है। यहां दो सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह और रशीद अहमद भी पढ़ाते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर हरि गोविंद का कहना है कि गांव में मुस्लिम बहुल है। ज्यादातर बच्चे इसी समुदाय से आते हैं। करीब 140 विद्यार्थी यहां पढ़ते हैं। इस संबंध में सोमवार की देर शाम बीएसए को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

 
दूसरी तरफ रिगौली गांव के प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन गुप्ता का कहना है कि अब भी प्राथमिक विद्यालय के नाम के आगे इस्लामिया लिखा है। इस लिहाज से गोरखपुर में दो इस्लामिया प्राथमिक हैं। इस तथ्य के सामने आने से अफसर सांसत में हैं। मंगलवार को पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। पहले प्राथमिक विद्यालय रिगौली में भी जुमे की नमाज के लिए शुक्रवार को छुट्टी होती थी लेकिन अब रविवार को अवकाश रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेश पर पड़ताल 

इस्लामिया प्राथमिक विद्यालयों की तलाश शासन के आदेश के बाद शुरू की गई। गोरखपुर के 20 विकासखंड की पड़ताल कराई गई तो कैम्पियरगंज में मामल सामने आ गया। कैम्पियरगंज में इस्लामिक नाम से प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। मगर विद्यालय में रविवार को छुट्टी होती है । विद्यालय का नाम इस्लामिया कैसे पड़ा इसकी जांच की कराई जाएगी। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बीएन सिंह, बीएसए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed