दोनों गिरफ्तार भारतीयों को सही सलामत रिहा करे पाकिस्तान : विदेश मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन साल पहले गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए दो भारतीयों को वहां की मीडिया द्वारा जासूस बताए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से तत्काल काउंसलर एक्सेस देने और दोनों को सही सलामत भारत भेजने को कहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत वेंडुम और वारीलाल गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे। जब हमें पता चला हमने तुरंत पड़ोसी देश को जानकारी दी। औपचारिक सूचना भी दी गई, लेकिन उनका जवाब नहीं आया। अब अचानक गिरफ्तारी की घोषणा करना आश्चर्यजनक है।
गौरतलब है कि मप्र के प्रशांत और तेलंगाना के इंजीनियर वारीलाल को 14 नवंबर को बहवालपुर में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, वारीलाल के पिता ने बाबूराव को बताया कि उनका बेटा दो साल से लापता है। इसकी उन्होंने 2017 में रिपोर्ट भी कराई थी।
कल कोलकाता दौरे पर आएंगी शेख हसीना
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रवीश कुमार ने बताया कि, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शुक्रवार को पीएम मोदी के अनुरोध पर कोलकाता का दौरा करने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके दौरे का सबसे उपयुक्त समय है। कल भारत में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच का शुभारंभ होने जा रहा है। हम चाहते थे कि इसका उद्घाटन भारत के एक अच्छे दोस्त द्वारा किया जाए, यही कारण है कि वह कोलकाता के दौरे पर आ रही हैं।
Raveesh Kumar, MEA: Bangladesh PM Sheikh Hasina is visiting Kolkata tomorrow at the request of our PM. We felt that it was most appropriate that the first day-night test match in India should be inaugurated by a good friend of India that is the reason she is visiting Kolkata. pic.twitter.com/iV1rkvAcsZ
— ANI (@ANI) November 21, 2019
करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब नहीं होगी परेशानी
रवीश कुमार ने करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को पासपोर्ट प्राप्त करने में आ रही परेशानी पर जवाब देते हुए कहा कि, 'हमें पता चला है कि लोगों को पासपोर्ट प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हमारे पास फिलहाल तीन पासपोर्ट कार्यालय और पांच पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) और छह पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSKs) पंजाब में हैं। डेरा बाबा नानक में हम एक और पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) खोल रहे हैं। साथ ही इसके लिए अलग से छह पासपोर्ट शिविर लगाए जाएंगे।
MEA: There was an issue that people were facing difficulty in getting passports.We've 3 passport offices&5 Passport Seva Kendras (PSKs)& 6 Passport Office Pasport Seva Kendra (POPSKs) in Punjab.We're opening 1 POPSK in Dera Baba Nanak&organised 6 passport camps #KartarpurCorridor pic.twitter.com/iqyNuYZWl1
— ANI (@ANI) November 21, 2019
बता दें कि, पाकिस्तान में दो भारतीय नागरिकों को अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान मध्य प्रदेश के प्रशांत और तेलंगाना के बारी लाल के रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये दोनों पाकिस्तान में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे। दोनों को पंजाब प्रांत के पूर्वी शहर बहावलपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे और इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इससे पहले अगस्त में पाकिस्तानी पुलिस ने पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान शहर से राजू लक्ष्मण नाम के शख्स को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। बाद में उसे खुफिया एजेंसियों को सौंप दिया गया था। आरोपों के मुताबिक उसने बलूचिस्तान प्रांत से प्रवेश किया था। पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को भी यहीं से गिरफ्तार करने का दावा किया गया था।
पाकिस्तान में अवैध रूप से दाखिल होने के दौरान गिरफ्तार दो भारतीयों में से एक तेलंगाना का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। प्रशांत वेनधाम के परिजनों का कहना है कि वह 2017 से लापता है। टीवी पर पाकिस्तान में उसके पकड़े जाने की खबर देखकर परिवार ने उसे पहचाना।
31 वर्षीय प्रशांत लापता होने से पहले माधापुर में शोर इन्फो टेक कंपनी में काम करता था। उसके पिता बाबूराव वेनधाम ने बताया, मेरा बेटा 11 अप्रैल, 2017 को सुबह नौ बजे दफ्तर के लिए निकला और घर नहीं लौटा। बेटे ने पहले एक महिला सहकर्मी के बारे में बताया था, जो उससे शादी करना चाहती थी।
वह बंगलूरू में काम करती थी। बाद में पता चला कि वह स्विट्जरलैंड चली गई और प्रशांत उससे मिलना चाहता था। उसके भारत वापस आने के बाद ही सब पता चलेगा।