फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two hospitals in Pune dedicated to Coronavirus infected pregnant women

पुणे में दो अस्पताल कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को समर्पित

Thu, 30 Apr 2020 02:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Apr 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals in Pune dedicated to Coronavirus infected pregnant women
सांकेतिक तस्वीर

पुणे शहर में दो अस्पतालों को विशेष रूप से कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए समर्पित किया गया है। पुणे नगर निगम ने घोषणा की है कि चंदूमामा सोनावने अस्पताल और मीरा हॉस्पिटल विशेष रूप से इसी काम के लिए समर्पित रहेंगे।

विज्ञापन


इनमें एक तो निगम का ही अस्पताल है, जबकि मीरा हॉस्पिटल एक निजी अस्पताल है। गौरतलब है कि पुणे में कोरोना के 1491 पॉजिटिव मरीज हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां अब तक कोविड-19 के 9318 मामले समाने आए हैं।

विज्ञापन
  • क्वारंटीन सेंटर से भागा 70 वर्षीय मरीज, 17 किमी चल घर पहुंचा

पुणे के बालेवाड़ी के क्वारंटीन सेंटर से एक 70 वर्षीय मरीज भाग गया और 17 किमी पैदल यरवड़ा में अपने घर पहुंचा। पड़ोसियों ने जब बुजुर्ग को घर के बाहर बैठा देखा, तो प्रशासन को सूचना दी। दरअसल, मरीज के परिवार के बाकी सदस्यों को भी क्वारंटीन किया गया है। स्थानीय पार्षद तक मामला पहुंचने के बाद उन्होंने एक एंबुलेंस का इंतजाम किया, जिसके बाद मरीज को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। मरीज का आरोप था कि क्वारंटीन सेंटर में खाना नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • केरल: मास्क नहीं पहनने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना

केरल के वायनाड में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं, ग्राहकों को हाथ सैनिटाइज करने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराने वाले दुकानदारों को एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। जिले के एसपी इलंगो ने कहा, जो भी व्यक्ति मास्क नहीं पहनेगा, उस पर केरल पुलिस एक्ट 118ई के तहत केस दर्ज कर जुर्माना वसूला जाएगा।


अगर व्यक्ति मामले को कोर्ट ले जाता है और कोर्ट उसे दोषी ठहराता है तो तीन साल की जेल या दस हजार का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इस बीच, राज्य में बुधवार तक कुल मरीजों की संख्या 485 हो गई है।
 

  • आंध्र: 11 महीने का बच्चे समेत 73 नए मरीज

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 73 नए मरीज मिले हैं, जिनमें 11 महीने का बच्चा भी शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 1332 हो गया है। बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है, जबकि 29 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया, कुरनूल जिले में 11 महीने की जिस बच्चे को पॉजिटिव पाया गया है, उसके परिवार के सदस्य तब्लीगी जमात से लौटे थे।

  • बक्सर में छह महीने की बच्ची संक्रमित

बिहार के बक्सर जिले के भोजपुर में कोरोना के 12 मामले मिले हैं। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने बताया, इन मरीजों में छह महिलाएं, पांच पुरुष और एक छह महीने का बच्ची शामिल हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 378 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed