{"_id":"69bfb9adb18c74072203ebef","slug":"two-horrific-road-accident-in-bengaluru-several-people-dead-including-three-women-many-injured-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Road Accident: बंगलूरू में दो भीषण सड़क हादसे, तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Road Accident: बंगलूरू में दो भीषण सड़क हादसे, तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत
Sun, 22 Mar 2026 03:13 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:13 PM IST
सार
बंगलूरू के बाहरी इलाकों में शनिवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। देवनहल्ली और मेदाहल्ली के पास हुए इन हादसों में कई लोग घायल भी हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगलूरू के बाहरी इलाकों में 21 मार्च की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन दर्दनाक घटनाओं में तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों की जान चली गई। पुलिस ने रविवार को इन हादसों की जानकारी साझा की है।
कैसे हुआ हादसा?
पहला हादसा देवनहल्ली के पास रानी क्रॉस पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर को जोरदार टक्कर मार दी। इस गाड़ी में तुमकुरु जिले के तिप्तूर से आए 12 लोग सवार थे। ये सभी लोग काशी की धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब टेंपो ट्रैवलर सही सर्विस रोड पर मुड़ने की कोशिश कर रहा था।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने रचा इतिहास: भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने, पवन चामलिंग को भी छोड़ दिया पीछे
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से दो महिलाओं की उम्र करीब 60 साल और एक की उम्र 38 साल थी। इस घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि ड्राइवर और अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।
एक अन्य मामले में तीन लोगों की मौत
दूसरा हादसा मेदाहल्ली के पास हुआ। यहां एक छोटा मालवाहक वाहन (मिनी गुड्स व्हीकल) सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। ट्रक का टायर पंचर हो गया था, इसलिए उसे किनारे खड़ा किया गया था। इस टक्कर में मालवाहक वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार तीन पुरुषों की मौत हो गई। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन