{"_id":"57af6a8d4f1c1b352dee4802","slug":"two-hindi-bhashish-killed-in-tinsukia","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिनसुकिया में दो हिंदी भाषियों की हत्या के बाद अब आतंक की दहशत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तिनसुकिया में दो हिंदी भाषियों की हत्या के बाद अब आतंक की दहशत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 14 Aug 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के तिनसुकिया जिले के फिलोबाड़ी गांव में संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों के हाथों बीती रात दो लोगों की हत्या के बाद इलाके के हिंदी भाषी लोगों में आतंक फैल गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम क्रमश: किशोरी शाह (65) और राजेश शाह (35) है।
विज्ञापन
दोनों पिता-पुत्र थे। इन हत्याओं के विरोध में जिले के फिलोबाड़ी इलाके में सैकड़ों लोगों ने शनिवार को एक रैली निकाल कर हिंदी भाषियों पर बढ़ते हमलों की निंदा की और पुलिस पर जान-माल की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाया। रैली में शामिल एक युवक ने कहा कि राज्य के हिंदी भाषी लोगों पर वर्ष 2000 से ही लगातार हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन राज्य सरकार कई पीढ़ियों से इलाके में स्थानीय आबादी के साथ घुल-मिलकर रहने वाले लोगों की सुरक्षा में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से
विज्ञापन
फिलोबाड़ी इलाके का दौरा कर लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को उग्रवादियों के संभावित हमले की सूचना थी। लेकिन बावजूद इसके इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात नहीं किया गया। तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक मुग्धज्योति देव महंत ने कहा कि जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।