फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two groups of Manipur Police trainees clash at Police Academy in Assam

Assam: गोलाघाट में डिनर के दौरान मणिपुर पुलिस के प्रशिक्षुओं के बीच झड़प, सात घायल

Sun, 04 Feb 2024 12:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलाघाट Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 04 Feb 2024 12:48 PM IST
सार

असम पुलिस के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मणिपुर पुलिस के युवा प्रशिक्षुओं के बीच झड़प शुरू हुई थी। स्थिति का संज्ञान लेने के लिए मणिपुर पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम प्रदीप सिंह को भेजा गया है।

विज्ञापन
Two groups of Manipur Police trainees clash at Police Academy in Assam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के गोलाघाट जिले में लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में कैडेटों के दो समुहों के बीच आपसी झड़प में मणिपुर पुलिस के सात प्रशिक्षु घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात डिनर के दौरान स्थानीय बाजार से शराब लेकर आने के बाद दो प्रशिक्षुओं के बीच गाली-गलौच हुई। हालांकि, यह छोटी सी बहस बाद में झड़प में बदल गई, जिसमें कई प्रशिक्षु घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
घायलों में तीन को जोरहाट मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया, तो चार को प्रारंभिक उपचार के बाद ही छोड़ दिया गया। असम पुलिस के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मणिपुर पुलिस के युवा प्रशिक्षुओं के बीच यह झड़प शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, 'प्रशिक्षुओं को अभ्यास से लेकर अनुशासन और शिष्टाचार तक प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए स्पष्ट शब्दों में जानकारी दी गई है। अकादमी के सिद्धांतों से भटकने की इजाजत किसी को नहीं है।' अनुचित व्यवहार को प्रशिक्षण के माध्यम से ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि झड़प डिनर वितरण के दौरान शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले को सुलझा लिया गया है। अकादमी के अधिकारी ने बताया कि स्थिति का संज्ञान लेने के लिए मणिपुर पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम प्रदीप सिंह को भेजा है। मामला अब मणिपुर पुलिस के पास है और स्थिति काबू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed