फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two fugitives deported to india from thailand us after interpol red notice

Fugitives: इंटरपोल के रेड नोटिस से 20 साल बाद पकड़े गए दो भगोड़े, करोड़ों रुपये की हेराफेरी के हैं आरोपी

Thu, 30 Jan 2025 09:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 Jan 2025 09:24 AM IST
सार

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि 'तमिलनाडु पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 21 जून, 2023 को इंटरपोल से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया। 28 जनवरी 2025 को बैंकॉक पहुंचे सुंदरम को रेड नोटिस के आधार पर थाईलैंड की सरकार ने प्रवेश देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
two fugitives deported to india from thailand us after interpol red notice
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते करीब दो दशकों से फरार दो भगोड़ों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को इंटरपोल को रेड नोटिस के बाद थाईलैंड और अमेरिका से निर्वासित किया गया था और एयरपोर्ट पहुंचते ही दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार भगोड़ों में जनार्दन सुंदरम और वीरेंद्रभाई मणिभाई पटेल का नाम शामिल हैं। सीबीआई की मांग पर इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


तमिलनाडु में वांछित था जनार्दन सुंदरम
जनार्दन सुंदरम पर पोंजी स्कीम के जरिए निवेशकों के 87 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है। जनार्दन तमिलनाडु में वांछित था और हेराफेरी के बाद वह विदेश भाग गया था। रेड नोटिस जारी होने के बाद बुधवार को जनार्दन को थाईलैंड के बैंकॉक से निर्वासित कर दिया गया और जैसे ही वह भारत में कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे हिरासत में ले लिया गया। जनार्दन की गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु की पुलिस भी कोलकाता पहुंची थी और जनार्दन को लेकर वह तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि 'तमिलनाडु पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 21 जून, 2023 को इंटरपोल से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया। 28 जनवरी 2025 को बैंकॉक पहुंचे सुंदरम को रेड नोटिस के आधार पर थाईलैंड की सरकार ने प्रवेश देने से मना कर दिया। इसके बाद सीबीआई ने इंटरपोल, बैंकॉक में भारतीय दूतावास और कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ समन्वय किया। जैसे ही जनार्दन कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


गुजरात में धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ा गया
दूसरे ऑपरेशन में, सीबीआई के वैश्विक परिचालन केंद्र 20 साल से वांछित गुजरात के वीरेंद्रभाई मणिभाई पटेल की वापसी के लिए गुजरात पुलिस और अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। पटेल पर आणंद में चारोतर नागरिक सहकारी बैंक में कथित तौर पर 77 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पटेल इस सहकारी बैंक का निदेशक था और उसके खिलाफ पुलिस ने साल 2022 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इंटरपोल द्वारा 3 मार्च, 2004 को उनके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था। पटेल को 29 जनवरी, 2025 को अमेरिका से अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचने पर पकड़ा गया और उसे हिरासत में लिया गया तथा बाद में गुजरात पुलिस टीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed