फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two former Gujarat CMs escape unhurt in separate accidents involving their vehicles

Gujarat: गुजरात के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ हादसा, सुरेंद्रनगर में रूपाणी और मोरबी में मेहता बाल-बाल बचे

Mon, 06 Nov 2023 07:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Nov 2023 07:36 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वहीं, सुरेश मेहता अक्तूबर 1995 से सितंबर 1996 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन
Two former Gujarat CMs escape unhurt in separate accidents involving their vehicles
Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और सुरेश मेहता सोमवार बाल-बाल बच गए। दोनों के वाहन अलग-अलग दुर्घटना की चपेट में आ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे अहमदाबाद-राजकोट राजमार्ग पर रूपाणी के काफिले के एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक सीपी मुंडवा ने कहा कि दुर्घटना सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी शहर के पास हुई, जब पीड़ित प्रभु ठाकरशी अपने दोपहिया वाहन पर राजमार्ग पार करने की कोशिश कर रहे। उसी समय पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था। पंजाब में भाजपा मामलों के प्रभारी रूपाणी राजकोट से गांधीनगर जा रहे थे। रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काफिला तब रुका, जब उसके एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। रूपाणी दूसरी कार में थे। वे तत्काल उतरे और घायल से हालचाल जाना। उसे काफिले के वाहन से लिंबडी के एक अस्पताल में ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने बताया कि एक अलग दुर्घटना में मोरबी जिले के हलवद शहर के पास एक ट्रक ने पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता की कार को टक्कर मार दी। मेहता अहमदाबाद से कच्छ जा रहे थे, तभी एक चौराहे पर एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हलवद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दीपक ढोल ने कहा कि कार में कुछ खरोंचें आई हैं। मेहता अक्तूबर 1995 से सितंबर 1996 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed