{"_id":"6387198058583807c245d1c0","slug":"two-emu-local-trains-graze-each-other-outside-sealdah-station-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: सियालदह में दो ईएमयू लोकल ट्रेनें भिड़ीं, कोई हताहत नहीं, ट्रेन आवाजाही पर आंशिक असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: सियालदह में दो ईएमयू लोकल ट्रेनें भिड़ीं, कोई हताहत नहीं, ट्रेन आवाजाही पर आंशिक असर
Wed, 30 Nov 2022 02:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 30 Nov 2022 02:21 PM IST
सार
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि दो ईएमयू उपनगरीय ट्रेनें देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शुमार सियालदह से बाहर जा रही थीं, तभी वे एक-दूसरे से भिड़ गईं, लेकिन हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सियालदह रेलवे स्टेशन के समीप आज दो लोकल ईएमयू ट्रेनें टकरा गईं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि एक ही दिशा में यात्रा करते समय यह टक्कर हुई। गनीमत है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि दो ईएमयू उपनगरीय ट्रेनें देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शुमार सियालदह से बाहर जा रही थीं, तभी वे एक-दूसरे से भिड़ गईं, लेकिन हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
चक्रवर्ती ने बताया कि एक ईएमयू ट्रेन सियालदह से रानाघाट जा रही थी, जबकि दूसरी दोपहर करीब 12.15 बजे टर्मिनल स्टेशन से कारशेड की ओर खाली जा रही थी। दुर्घटना में खाली रेक के मोटरमैन की कैब आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन आवाजाही पर आंशिक असर
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। रेलवे अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारण सियालदह मुख्य खंड में ट्रेन की आवाजाही आंशिक रूप से प्रभावित हुई और दो रैकों को हटाने के बाद सेवाओं को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।