फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two-day-old girl died due to coronavirus in Tripura hospital

त्रिपुरा में कोरोना की चपेट में आई दो दिन की बच्ची, अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 02 Aug 2020 08:06 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 02 Aug 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Two-day-old girl died due to coronavirus in Tripura hospital
कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में मौतों का सिलसिला जारी है। इस वैश्विक महामारी ने हर वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में लिया है। अब उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में कोविड-19 की वजह से दो दिन की नवजात बच्ची की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बच्ची का जन्म बृहस्पतिवार को अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुआ था। बच्ची की मां कोरोना वायरस से संक्रमित है इसलिए बच्ची के नमूने की जांच की गई थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'कोविड-19 से पीड़ित दो दिन की बच्ची ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।' उन्होंने बताया कि शनिवार को ही राज्य में कोविड-19 से पीड़ित 62 वर्षीय एक व्यक्ति की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 251 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5,251 हो गई।
विज्ञापन


राज्य में कोविड-19 के सर्वाधिक 101 नए मामले पश्चिमी त्रिपुरा जिले में मिले जबकि खोवाई में 39, गोमती में 38, उत्तरी त्रिपुरा में 32, सिपाहीजला में 19, धलाई में 11, दक्षिणी त्रिपुरा में 10 और उनाकोती में तीन नए मामले सामने आए। राज्य में फिलहाल 1,747 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,463 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed