{"_id":"5dc052468ebc3e93d100b80b","slug":"two-dalit-youth-beaten-in-gujarat-jignesh-mevani-threatens-to-gujarat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में दलित युवक को कपड़े उतारकर पीटा, जिग्नेश मेवाणी ने दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में दलित युवक को कपड़े उतारकर पीटा, जिग्नेश मेवाणी ने दिया अल्टीमेटम
Mon, 04 Nov 2019 11:00 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिग्नेश मेवाणी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में दो दलित युवकों की कपड़े उतारकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में सड़क किनारे रेस्टोरेंट के मालिक और तीन अन्य लोगों ने दो दलित युवकों को बुरी तरह पीटा। इसपर जिग्नेश मेवाणी ने कड़ा विरोध जाहिर किया है।
विज्ञापन
जिग्नेश मेवाणी पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए गुजरात बंद की धमकी दी है। मेवाणी ने कहा कि अगर पुलिस ने दलितों को पीटने वाले अपराधियों को 24 घंटे में नहीं पकड़ा तो मैं गुजरात बंद का एलान कर दूंगा। ऐसा मत सोचो कि दलित कायर हैं, हम संविधान में विश्वास करते हैं!
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और पीड़ितों के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि प्रागनेश परमार और उसका दोस्त जयेश रविवार शाम 7.30 बजे खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी बीच प्रागनेश की किसी बात पर रेस्टोरेंट के मालिक से बहस हो गई। इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक ने प्रागनेश के कपड़े फाड़ डाले और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। साथ में उसके दोस्त की भी पिटाई की।