फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two crore bank accounts opened during demonetisation in forty days

नोटबंदी के दौरान खुले 2 करोड़ खाते, जमा हुए 3 लाख करोड़

Mon, 09 Jan 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
two crore bank accounts opened during demonetisation in forty days
नोटबंदी के 40 दिन बाद पूरे देश में सरकार द्वारा कोई विशेष प्रयास न किए जाने के बावजूद 2 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए, जिनमें 3 लाख करोड़ रुपये जमा हुआ। फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट (एफआईयू) के द्वारा जारी किए गए डाटा में यह बात सामने आई है।   
विज्ञापन


चेक, ड्राफ्ट से जमा हुआ इतना पैसा

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 15 नवंबर से लेकर के 25 दिसंबर के बीच 3 लाख करोड़ रुपये केवल चेक और ड्राफ्ट से जमा किया गया। इसके अलावा 50 हजार करोड़ रुपये कैश जमा किए गए। इस दौरान 2.10 करोड़ नए खाते खोले गए। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एफआईयू की तरफ से मिले डाटा को सरकार के साथ शेयर किया गया है, ताकि सरकार नोटबंदी के बाद हुए प्रभावों का विश्लेशण कर सके।
विज्ञापन

5 साल में भी नहीं आता इतना पैसा

two crore bank accounts opened during demonetisation in forty days
अधिकारियों ने कहा कि इतना पैसा सिस्टम में वापस आने से नोटबंदी एक अच्छा कदम साबित हुई है और इससे इकोनॉमी पर सकरात्मक असर पड़ेगा। अगर नोटबंदी नहीं होती तो इतना पैसा अगले पांच सालों में भी सिस्टम में आना मुश्किल होता।

दो साल में खुले 20 करोड़ जनधन खाते

पिछले 2 साल में केवल 20 करोड़ जन-धन खाते खोले गए हैं, जिसके लिए सरकार ने काफी प्रचार-प्रसार किया था। नोटबंदी के एक महीने में इतने खाते खुलना एक अच्छा संकेत है।

काला धन रखने वालों के पास नहीं बचा है कोई विकल्प

सरकार का मानना है कि नोटबंदी के बाद से काला धन रखने वालों के पास बैंकिंग सिस्टम में आने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। कई लोगों ने सोना खरीदा या फिर 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट को नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed