फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two Covid positive deaths in mumbai both patients having underlying serious health conditions

Covid-19 Deaths: मुंबई के केईएम अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत; कारण पहले से मौजूद बीमारी बताई गई

Tue, 20 May 2025 11:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 20 May 2025 11:22 AM IST
विज्ञापन
two Covid positive deaths in mumbai both patients having underlying serious health conditions
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com

मुंबई के केईएम अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित दो लोगों की मौत की खबर है। दोनों ही मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर थी। एक मरीज को मुंह का कैंसर था, जबकि दूसरे को नेफ्रोटिक सिंड्रोम था। सूत्रों के मुताबिक, दोनों की मौत कोविड-19 के बजाय उनकी पहले से मौजूद बीमारियों के कारण हुई। 

विज्ञापन


एक की कैंसर तो दूसरे की मौत अन्य बीमारी से
मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई, लेकिन उनकी मौत वायरस के कारण नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों के कारण हुई। इनमें से एक मरीज 14 वर्षीय लड़की थी, जो नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित थी। यह एक किडनी की बीमारी है, जिसके कारण किडनी फेल हो गई। दूसरी मरीज 54 वर्षीय महिला थी, जो कैंसर का इलाज करा रही थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी स्पष्ट किया है कि ये मौतें सीधे तौर पर कोविड-19 के कारण नहीं हुई हैं। 
विज्ञापन


सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के मामलों में उछाल
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा की। भारत में कुल 257 मामले सामने आए हैं और कोई भी गंभीर नहीं हैं। सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के मामलों में उछाल की हालिया मीडिया रिपोर्टों के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने सोमवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों के साथ एक समीक्षा बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर और हांगकांग में मामले ज्यादातर सामान्य हैं। इससे जान जाने खतरा भी अब तक न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई तक देश में कोरोना के 257 सक्रिय मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 20 मई तक देश में कोरोना के 257 सक्रिय मामले हैं। इसमें 164 मामले नए हैं। इस समय सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है। नए मामलों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु से आगे है। गुजरात में कोरोना के सात मामले सक्रिय हैं। हालांकि, पुडुचेरी में कोरोना के मामलों में कमी आई है। हरियाणा में भी कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed