फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Two contract workers die of suffocation due to toxic gas at IISCO steel plant in Burner

पश्चिम बंगाल: आईआईएससीओ इस्पात संयंत्र में जहरीली गैस से दम घुटने से दो अनुबंधित श्रमिकों की मौत

Thu, 03 Jun 2021 03:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बर्नपुर (पश्चिम बंगाल),
एजेंसी, बर्नपुर (पश्चिम बंगाल), Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 03 Jun 2021 03:16 AM IST
सार

  • अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र के कर्मी सुरक्षा आवरण में अंदर गए और फिर दोनों को बाहर निकाला गया। आईआईएससीओ अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Two contract workers die of suffocation due to toxic gas at IISCO steel plant in Burner
आईआईएससीओ इस्पात संयंत्र में जहरीली गैस - फोटो : twitter

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में बुधवार को सरकारी सेल कंपनी के आईआईएससीओ इस्पात संयंत्र में रखरखाव कार्य के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि करीब तीन बजे बैटरी नंबर 11 के सल्फर टैंक की सफाई के दौरान अनुबंधित श्रमिकों बबन सरकार एवं सुमन विश्वास की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संयंत्र के कर्मी सुरक्षा आवरण में अंदर गए और फिर दोनों को बाहर निकाला गया। आईआईएससीओ अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों स्थानीय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद संयंत्र में काम नहीं चल रहा है। विस्तृत जांच के लिए एक जांच समिति बनाई गई है। इस घटना के बाद इंटक ने प्रदर्शन किया। इंटक नेता हरजीत सिंह ने कहा कि प्रबंधन को इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को समुचित मुआवजा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed