{"_id":"65378983d92b151d70043d6c","slug":"two-cadres-of-a-myanmar-based-militant-group-were-arrested-in-manipur-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में म्यांमार के उग्रवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार, सीएम बोले- देश को अस्थिर करने की साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में म्यांमार के उग्रवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार, सीएम बोले- देश को अस्थिर करने की साजिश
Tue, 24 Oct 2023 02:38 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:38 PM IST
सार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि चिन कुकी लिबरेशन आर्मी (सीकेएलए) के सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने एक बार फिर मणिपुर को अस्थिर करने के उद्देश्य से सीमा पार रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा किया है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पड़ोसी देश म्यांमार स्थित समूह के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उनके पास से एके-47, इंसास, स्नाइपर और एम-16 राइफलों के साथ गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि चिन कुकी लिबरेशन आर्मी (सीकेएलए) के सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने एक बार फिर मणिपुर और देश को अस्थिर करने के मकसद से सीमा पार रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि सीकेएलए के दो उग्रवादियों को सोमवार को भारत-म्यांमार सीमा पर चाईजांग इलाके से पकड़ा गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उनके पास से जब्त किए गए हथियारों में एके-47, इंसास, स्नाइपर और एम-16 राइफलों के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल है। उन्होंने बताया कि करीब 2.5 किलोग्राम अफीम, 4.86 लाख रुपये से अधिक नकद और कई अन्य सामान भी बरामद किए गए। सिंह ने लिखा, ‘आज सीकेएलए सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने एक बार फिर मणिपुर और हमारे देश दोनों को अस्थिर करने के उद्देश्य से सीमा पार रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा किया है।’
विज्ञापन
जल्द होगी शांति बहाल...
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मणिपुर में हालात सामान्य हो रहे हैं। राज्य में जल्द ही शांति बहाल हो जाएगी। सीएम ने इंफाल में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।