{"_id":"60570f068ebc3e58fe368fdb","slug":"two-brothers-did-wonders-in-the-stadium-run-one-ran-191-point-3-km-in-24-hours-while-the-other-completed-the-100-km-race-in-8-hours-46-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सैनिक भाइयों का कमाल: एक 24 घंटे में 191.3 किमी की दौड़ा तो दूसरा 8.46 घंटे में 100 किलोमीटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो सैनिक भाइयों का कमाल: एक 24 घंटे में 191.3 किमी की दौड़ा तो दूसरा 8.46 घंटे में 100 किलोमीटर
Sun, 21 Mar 2021 02:58 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुन्तल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की स्टेडियम रन प्रतियोगिता में इस साल 13 से 14 मार्च को लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुन्तल व मेजर सचिन सिंह कुन्तल ने मथुरा का नाम रोशन किया। यह दोनों लेफ्टिनेंट-मेजर सगे भाई हैं और मथुरा के रहने वाले हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुन्तल ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लगातार 24 घंटे दौड़कर 191.3 किलोमीटर की दूरी तय की जबकि मेजर सचिन सिंह कुन्तल ने 100 किलोमीटर की दौड़ आठ घंटे 46 मिनट में पूरा कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट स्वरूप ने 26 अक्टूबर 2019 को आयरन मैन मलयेशिया लंकावी द्वीप मलेशिया में 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर की रनिंग कुल 12 घंटे 14 मिनट में पूरी की। यह ट्रायथलॉन किसी भारतीय द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बता दें लेफ्टिनेंट कुन्तल को अल्ट्रामैन कनाडा ने आमंत्रित किया है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में एम.टैक. भी किया है। वर्तमान में वह 3 ई.एम.ई सेंटर भोपाल में तैनात हैं।
विज्ञापन
वहीं, मेजर सचिन सिंह कुन्तल ने वर्ष 2017 में इंडिया गेट के कारगिल वार मेमोरियल तक 1401 किलोमीटर डुआथलॉन करके लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। मेजर सचिन ने वर्ष 2019 में अपनी टीम के साथ मध्यप्रदेश के जबलपुर से तेलंगाना के सिकंदराबाद तक की 777 किलोमीटर की दूरी को महज 11 दिनों में दौड़कर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया था। इससे पूर्व भी मेजर कुन्तल तमाम अल्ट्रा मैराथन खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
सचिन एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं जो कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय कर चुके हैं। वर्तमान में वह पैरा ब्रिगेड आगरा में पदस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुन्तल व मेजर सचिन सिंह कुन्तल के बड़े भाई प्रीतम सिंह प्रमुख हैं। वह महाराजा ग्रुप व मथुरा के चेयरमैन हैं। दोनों भाई अपने माता-पिता श्री महाराज सिंह और श्रीमती हरनन्दी व बड़े भाई प्रीतम सिंह प्रमुख को अपना आदर्श मानते हैं।