{"_id":"66c9ab6fc998377c87028f25","slug":"two-arrested-over-sexual-assault-of-minors-in-assam-s-lakhimpur-news-in-hindi-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: लखीमपुर में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस सख्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: लखीमपुर में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस सख्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 24 Aug 2024 03:14 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:14 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों के दोनों आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असम के लखीमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में नाबालिगों से छेड़छाड़ करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दोनों गिरफ्तारियां शुक्रवार रात को पानीगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों से की गई हैं।
विज्ञापन
नौ साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न
एक मौलाना (धार्मिक शिक्षक) ने उस समय नौ साल की एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया, जब वह कक्षा में गई थी। उन्होंने कहा कि घटना कुछ दिन पहले की है और आरोपी फरार था। उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दूसरा मामला गुरुवार को हुआ, जब आरोपी ने कथित तौर पर अपनी दुकान के अंदर एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकान के मालिक को शुक्रवार रात को पकड़ लिया गया और दोनों मामलों के दोनों आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम मामलों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में गैंगरेप का आरोपी तालाब में कूदा, मौत
गौरतलब है, इससे पहले असम गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस आरोपी तफजुल को सुबह करीब चार बजे क्राइम सीन (अपराध स्थल) पर लेकर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
नाबालिग से किया था दुष्कर्म
असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकल से आए तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को तालाब के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।