फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two and a half million medical graduates are preparing every year in the country, nine lakh engineering graduates

देश में हर साल तैयार हो रहे ढाई लाख मेडिकल ग्रेजुएट, नौ लाख इंजीनियरिंग ग्रेजुएट

Tue, 22 Sep 2020 07:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 22 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Two and a half million medical graduates are preparing every year in the country, nine lakh engineering graduates
फाइल फोटो - फोटो : PTI
देश में प्रति वर्ष ढाई लाख से ज्यादा मेडिकल ग्रेजुएट और नौ लाख से ज्यादा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट तैयार हो रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संसद में बताया कि वर्ष 2018-19 में देश में 2,53,753 मेडिकल और 9,12,789 इंजीनियर स्नातकों ने परीक्षा पास की थी। अगर सभी वर्गों को एक साथ मिलाकर देखें, तो 2018-19 में देश में 90 लाख 91 हजार 898 स्नातकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह कुल नामांकित स्नातकों का 75.1 फीसदी है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि देश में मेडिकल स्नातकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2015-16 में कुल 2.25 लाख मेडिकल स्नातक पास हुए थे। इसके बाद 2016-17 में 2.30 लाख, 2017-18 में 248176 छात्र पास हुए। वर्ष 2018-19 में कुल 253753 मेडिकल स्नातकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग छात्रों के मामले में वर्ष 2015-16 में 9.66 लाख छात्रों ने इंजीनियरिंग स्नातक की परीक्षाएं उत्तीर्ण की थीं। इसके बाद वर्ष 2016-17 में 10.03 लाख, 2017-18 में 9.63 लाख और वर्ष 2018-19 में 912789 छात्रों ने इंजीनियरिंग स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र में महिला स्नातकों का प्रतिशत 0.91 और इंजीनियरिंग छात्रों के मामले में 0.89 रहा है। दोनों ही वर्गों में महिलाओं का प्रतिशत पुरूष अभ्यर्थियों की तुलना में कुछ कम रहा है, लेकिन इसमें लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed