फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two absconding accused in assam Dhing minor gangrape case arrested

Assam: ढींग गैंगरेप केस के दो फरार आरोपी दबोचे गए, मुख्य आरोपी की हिरासत से भागने के दौरान हुई थी मौत

Sat, 07 Sep 2024 09:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

22 अगस्त को हुई घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। जबकि मुख्य आरोपी को अपराध की रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर पुलिस हिरासत से भागने के दौरान तालब में कूदने से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Two absconding accused in assam Dhing minor gangrape case arrested
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के नगांव जिले के ढिंग में एक नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के एक पखवाड़े बाद आरोपी दबोचे गए। इस घटना को लेकर राज्य के लोगों में गुस्सा है और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को पड़ोसी राज्य नागालैंड के दीमापुर से और दूसरे को शुक्रवार को असम के मोरीगांव जिले से गिरफ्तार किया गया है। 

सीएम ने भी की पुष्टि
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का कहना है कि असम पुलिस ने ढिंग में हुए दुष्कर्म की घटना में फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के लिए नगांव सदर पुलिस थाने लाया गया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बता दें, 22 अगस्त को हुई घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को अपराध की रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर जब उसे अपराध स्थल पर ले जाया जा रहा था तो पुलिस हिरासत से भागने के दौरान तालब में कूदने से मौत हो गई थी। असम के नगांव जिले में तीन लोगों ने 14 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसके बाद सड़कों पर लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि रात करीब आठ बजे ढिंग इलाके में जब लड़की ट्यूशन से साइकिल पर घर लौट रही थी तो तीन लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि तफजुल इस्लाम (24) नागांव जिले के ढिंग इलाके में 14 साल की किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों में से एक था। उस पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने दावा किया था कि उसे देर रात अपराध करने की जगह पर ले जाया गया था। तभी वह भागने की कोशिश करने लगा था और इलाके में एक झील में कूद गया था।




कांस्टेबल को लगी थी चोट
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद तफजुल इस्लाम से पूछताछ की गई और बाद में उसे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। यहीं पर उसने भागने की कोशिश की और एक झील में कूद गया था। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और एसडीआरएफ को बुलाया था। एसडीआरएफ ने तलाशी के बाद शव बरामद किया। नागांव के एसपी ने कहा था कि जो कांस्टेबल उसके हाथ में लगी हथकड़ी पकड़े हुए था, उसके हाथ में कुछ चोट आई हैं और उसे इलाज के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed