फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter sees more than 3 million tweets related to Karnataka assembly polls

ट्विटर पर देश का ‘सबसे चर्चित स्टेट इलेक्शन’ बना कर्नाटक चुनाव

Thu, 17 May 2018 04:02 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
Twitter sees more than 3 million tweets related to Karnataka assembly polls
Karnataka Election 2018

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बीते तीन हफ्तों में (25 अप्रैल से 15 मई तक) कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़े 30 लाख से ज्यादा ट्वीट रिकॉर्ड किए हैं। इन आंकड़ों के साथ ही कर्नाटक चुनाव अब ट्विटर पर देश का सबसे चर्चित चुनाव बन गया है। ट्विटर ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ट्विटर ने अपने बयान में कहा कि चुनावी लड़ाई जमीन के साथ साथ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर दिखी। सबसे अधिक 51 फीसदी ट्वीट भाजपा से जुड़े रहे जबकि 42 फीसदी कांग्रेस और सात फीसदी जनता दल (एस) से संबंधित रहे। 
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान नेता और पार्टियां ट्विटर के जरिए लगातार जनता से संवाद करती रहीं। चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाना वाला हैशटैग ‘कर्नाटक वर्डिक्ट’ ‘कर्नाटक चुनाव-2018’ रहा। बता दें कि कर्नाटक में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर इंडिया की ‘पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट’ की प्रमुख महिमा कौल ने कहा कि ट्वीट संबंधी ये आंकड़े दिखाते हैं कि कर्नाटक चुनाव ट्विटर पर सबसे अधिक चर्चित राज्यों के चुनावों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि ट्विटर एक ऐसी जगह है जहां राजनीतिक संवाद होता है और जब चुनाव की बात आती है तो आप यहां संवाद के सभी पक्षों को देख सकते हैं। 

सबसे चर्चित शख्सियत के तौर पर उभरे मोदी 
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर सबसे चर्चित शख्सियत के रूप में उभर कर सामने आए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सबसे उल्लिखित उम्मीदवार रहे। 


राहुल के ट्वीट पर जमकर हुए रिट्विट
कंपनी के बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर सर्वाधिक रिट्विट (10,151) हुए जबकि इन पर 22,930 लाइक्स भी दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed