{"_id":"6039a61f0e7ba15801107407","slug":"twitter-says-will-give-more-control-right-to-build-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए अतिरिक्त विकल्प और अधिकार देगा ट्विटर, कमाई पर भी नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए अतिरिक्त विकल्प और अधिकार देगा ट्विटर, कमाई पर भी नजर
Sat, 27 Feb 2021 08:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:02 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल जहर पर लगाम लगाने के लिए केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का असर देखने को दिखने लगा है। ट्विटर ने कहा है कि सोशल मीडिया कंपनी को विश्वास खोना पड़ रहा है। इसे बेहतर बनाने के लिए ट्विटर आधुनिक कंटेंट मॉडरेशन प्रैक्टिसेस को और अधिक पारदर्शी बनाएगा।
विज्ञापन
सीईओ जैक डोर्ल ने विश्लेषकों से कहा, पारदर्शिता से सुधार संभव
इसके साथ ही लोगों को और अधिक नियंत्रण का अधिकार देगा। टि्वटर के सीईओ जैक डोर्स ने एनालिस्ट डे प्रेजेंटेशन के मौके पर विश्लेषकों को संबोधित करते हुए कहा की उत्तरदायित्व के मामले में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में काफी विकास किया है। गलतियों को जानने और सुधारने के क्षेत्र में बेहतर काम किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सिद्धांत के पालन में भी कोई छूट नहीं है। पारदर्शिता के मामले में थोड़ी कमी है जिसको लेकर हम लोग को विश्वास कायम करने के लिए अधिक विकल्प और नियंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि वह बहुत लोग हम पर विश्वास नहीं करते। हम अकेले ऐसे नहीं हैं, बहुत से ऐसे संस्थान हैं जो विश्वास में कमी देख रहे हैं। पारदर्शिता, उत्तरदायी, विश्वसनीयता और भी कई मौके देने से बड़ा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2030 तक आय दोगुनी करने का लक्ष्य
डोर्स ने कहा कि हमारा पारदर्शिता और विश्वास कायम करने के लिए साथ वर्ष 2023 तक वार्षिक आय को दोगुना करने का लक्ष्य है। 2023 की चौथी तिमाही में 33.5 करोड़ यूजर्स की उम्मीद है। 2020 के अंत तक उपयोगकर्ताओं की संख्या कुल संख्या 19.2 करोड़ रही जो वर्ष 2019 की तुलना में 27 फीसदी अधिक है।
ऑटो ब्लॉक में म्यूट करने की सुविधा
ट्विटर आपत्तिजनक सामग्री या सूचना फैलाने वाले अकाउंट को ऑटोमेटिक ब्लॉक या म्यूट करने की सुविधा शुरू कर सकता है। गुरुवार को एनालिस्ट डे प्रेजेंटेशन के मौके पर कंपनी ने बताया कि कंपनी अपने उपयोगकर्ता के लिए टॉगल फीचर पर काम कर रही है।
इस फीचर को जब उपयोगकर्ता ऑन रखेगा तो ट्विटर ने उन खातों को अपने आप ब्लॉक कर देगा और जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। टॉगल नाम के का सेफ्टी मोड जब आएगा तो किसी पर गलत टिप्पणी करने, कठोर भाषा और आपत्तिजनक कंटेंट डालने पर ऐसे खातों की पहचान हो सकेगी और ऑटोमेटिक ब्लॉक हो जाएंगे। इसके साथ ही ऐसे खाते उपयोगकर्ता के खाते से जुड़ी सामग्री से 7 दिन तक के लिए सीमित हो जाएंगे।