{"_id":"5889357f4f1c1b476fcf4ea8","slug":"twitter-is-home-to-massive-fake-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर फर्जी अकाउंट नेटवर्कों की भरमार, रिसर्च में हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्विटर पर फर्जी अकाउंट नेटवर्कों की भरमार, रिसर्च में हुआ खुलासा
एजेंसी/ लंदन
Updated Thu, 26 Jan 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने फर्जी ट्विटर अकाउंट के लिए बड़ी संख्या में नेटवर्क का पता लगाया है जिन प्रोफाइल्स की संख्या तीन लाख 50 हजार से ऊपर है। उन्होंने संभावना जताई कि इनका प्रयोग फर्जी फॉलोवर बढ़ाने, स्पैम भेजने और ट्रेंडिंग वषयों में लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
ट्विटर पर बड़ी संख्या में अकाउंट किसी एक व्यक्ति द्वारा संचालित किए जाते हैं। बड़ी संख्या में मौजूद इन नेटवर्क का खुलासा करने वाले यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के कंप्यूटर वैज्ञानिक और ग्रेजुएट छात्र जुआन इकेवेरिया ने कहा कि यह बता पाना मुश्किल है कि ठीक-ठीक कुल कितने बोट्स (कई अकाउंट चलाने वाला एक शख्स) हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों में मिला है कि कई संबंधित अकाउंट्स हैं जो संकेत देते हैं कि एक व्यक्ति या एक समूह ‘बोटनेट’ को चला रहे हैं। अन्य शोधकर्ताओं ने पाया है कि ये अकाउंट बोट्स की तरह कार्य नहीं करते हैं लेकिन यह साफ था कि वे इंसानों द्वारा नहीं चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन