फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter account block: Congress General Secretary Priyanka Gandhi started a campaign on social media in support of Rahul Gandhi

कांग्रेस-ट्विटर विवाद: 'नहीं चलेगी डिजिटल दादागिरी', भाई राहुल के समर्थन में प्रियंका ने चलाया अभियान

Fri, 13 Aug 2021 06:11 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 13 Aug 2021 06:11 PM IST
सार

यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास ने भी अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर राहुल गांधी रख दिया है और उनकी फोटो भी लगा दी है। श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए कहा, 'तुम कितने ट्विटर अकाउंट रोकोगे? हर कार्यकर्ता राहुल गांधी की आवाज बनकर तुमसे तीखे सवाल पूछेगा...

विज्ञापन
Twitter account block: Congress General Secretary Priyanka Gandhi started a campaign on social media in support of Rahul Gandhi
राहुल गांधी मिले ट्ववीटर के सीईओ जैक डोरसे - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी और ट्विटर के बीच विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं के ट्विटर अकाउंट भी अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है पांच हजार से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक कर किए हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के समर्थन में सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। इसके बाद सभी नेता एक-एक कर अपना ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर राहुल गांधी रख रहे हैं और उनकी तस्वीर भी लगा रहे हैं। वहीं सभी नेता राहुल गांधी के समर्थन में 'डिजिटल दादागिरी नहीं चलेगी', 'भाजपा राहुल से डर गई' ट्वीट कर रहे हैं।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास ने भी अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर राहुल गांधी रख दिया है और उनकी फोटो भी लगा दी है। श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए कहा, 'तुम कितने ट्विटर अकाउंट रोकोगे? हर कार्यकर्ता राहुल गांधी की आवाज बनकर तुमसे तीखे सवाल पूछेगा। आइये मिलकर इस जनांदोलन का हिस्सा बनते हैं। अमेरिका में ट्विटर ने 'नफरत फैलने से रोकने' के लिए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का अकाउंट बंद किया, भारत में ट्विटर ने सरकार के दवाब में विपक्ष की सबसे बड़ी आवाज राहुल गांधी एवं अन्य अकाउंट पर इसलिए पाबंदी लगायी क्योंकि वो 'नफरत-अन्याय के खिलाफ' आवाज़ उठा रहे थे।'

विज्ञापन

एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस समेत सभी बड़े नेता उतरे मैदान में

राहुल गांधी के अकाउंट ब्लॉक के विरोध में सभी बड़े मैदान में भी उतर गए हैं। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस समेत दिल्ली कांग्रेस नेता अलका लांबा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी की प्रोफाइल फोटो लगाई हैं। इसके अलावा राज्यों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर भी राहुल गांधी की तस्वीर लगाई गई है।

ट्विटर पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, कांग्रेस नेताओं का अकाउंट सस्पेंड कर ट्विटर अपनी नीति का पालन कर रहा है या मोदी सरकार की? उसी तरह की तस्वीर शेयर करने के बावजूद ट्विटर ने अनुसूचित जाति आयोग के अकाउंट को ब्लॉक क्यों नहीं किया? बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं के अकाउंट ब्लॉक कर ट्विटर भाजपा सरकार के साथ मिलकर लोकतंत्र का गला घोंट रहा है.'

राहुल गांधी के अलावा जिन प्रमुख कांग्रेस नेताओं के अकाउंट पर ट्विटर ने पाबंदी लगाई है, उनमें रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, पवन खेड़ा, गौरव वल्लभ, प्रणव झा आदि शामिल हैं। नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के मुंबई कांग्रेस, महाराष्ट्र कांग्रेस, राजस्थान कांग्रेस, गुजरात कांग्रेस आदि राज्यों के ट्विटर अकाउंट भी लॉक कर दिए गए हैं।

एक नहीं एक करोड़ अकाउंट ब्लॉक हो जाएं हम पीछे नहीं हटेंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने अमर उजाला से चर्चा करते हुए कहा, ट्विटर ने जो किया वह एक फोटो के संदर्भ में किया लेकिन अगर वही फोटो नेशनल कमीशन फॉर शिड्यूल कास्ट (एनसीएससी) डालता है साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डालते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। हमारा मकसद केवल उस नौ वर्षीय दलित लड़की को न्याय दिलाना है। अगर हम लोग वहां नहीं जाते और ये सब नहीं करते तो मौजूद सरकार इस केस को बिना न्याय के ही रफादफा करना चाह रही थी। आज आरोपी भी पकड़े जा रहे हैं, उसका कारण है कि राहुल गांधी मौजूदा घटनास्थल पर गए और लोगों से बात की। इस पीड़िता को न्याय दिलाना का काम किया। अगर किसी दलित लड़की या दलित महिला को न्याय दिलाने के लिए ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होता है तो ऐसे करोड़ ब्लॉक हो जाए पर दलित महिला को न्याय दिलाने का काम हम जरूर करेंगे।

राहुल ने भी सरकार और ट्विटर को लिया आड़े हाथों

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने और पार्टी के तमाम अकाउंट्स को ब्लॉक करने को ट्विटर पर निशाना साधा है। शुक्रवार सुबह उन्होंने ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, 'इस हरकत से ट्विटर ने यह साबित किया है कि वह न्यूट्रल प्लेटफॉर्म नहीं है। निवेशकों के लिए यह खतरनाक चीज है क्योंकि राजनीतिक मुकाबले में किसी की साइड लेना ट्विटर के लिए गलत अंजाम वाला हो सकता है।' हमारे लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें संसद में भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। मीडिया पर नियंत्रण है। मैं मानता हूं कि एक उम्मीद की किरण थी, जहां हम ट्वीट के जरिए अपनी बात रख सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं है। इससे पता चलता है कि ट्विटर न्यूट्रल प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि ऑब्जेक्टिव है, जिसका कुछ लोग अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पक्षपाती प्लेटफॉर्म है और यह वही सुनता है, जो मौजूदा सरकार कहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed