फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   twelve things to know about BRICS

आधे विश्व के बराबर है BRICS, पढ़ें इससे जुड़े 12 फैक्ट

Sat, 15 Oct 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
twelve things to know about BRICS
ब्रिक्स समिट
15 से 16 अक्टूबर के बीच आयोजित 8वें ब्रिक्स समिट की मेजबानी भारत कर रहा है। यह समिट गोवा में हो रहा है। यहां हम आपको ब्रिक्स से संबंधित 12 महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन



1. BRICS मुख्य रूप से चार सदस्यों का एक ग्रुप था, जिसमें ब्राजिल, रूस, भारत और चीन थे अर्थात यह  BRIC था।

2. पहला BRIC समिट रूस के येकेटेरिंबुर्ग में साल 2009 में हुआ था। 

3. ब्रिटिश इकोनॉमिस्ट जिम ओ नील ने अपने पब्लिकेशन ' बिल्डिंग बेटर ग्लोबल इकोनॉमिक्स ब्रिक्स' में BRIC टर्म को पहली बार अंकित किया था।   
विज्ञापन


4. दक्षिण अफ्रीका ने साल 2010 में आधाकिरिक रूप से BRIC को ज्वाइन किया। इसके बाद इसका नाम BRICS पड़ा।

5 देशों की कुल जीडीपी 16.6 ट्रिलियन डॉलर

twelve things to know about BRICS
ब्रिक्स
5. BRICS में शामिल 5 देशों की कुल जीडीपी 16.6 ट्रिलियन डॉलर है।

6. BRICS में शामिल 5 देश 3.6 बिलियन लोगों को रिप्रेजेंट करते हैं। यह विश्व की आबादी की लगभग आधी है।

7. 2.38 ट्रिलियन डॉलर की भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जो कि BRICS देश में सबसे तेज है।

8. 11.4 ट्रिलियन डॉलर के साथ BRICS में चीन की अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी है।

BRICS का खुद का बैंक

twelve things to know about BRICS
ब्रिक्स
9. साल 2015 में दक्षिण अफ्रिका की अर्थव्यवस्था कुल 327 बिलियन डॉलर रही। जो कि BRICS में सबसे कम है।

10. BRICS ने साल 2015 में अपना खुद का बैंक लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य सदस्य देशों की इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास संबंधित प्रोजेक्ट के लिए फंड इकट्ठा करना था। 

11. BRICS बैंक को आधिकारिक रूप से न्यू डेवलपमेंट बैंक कहा जाता है।

12. BRICS बैंक संघाई में स्थित है। भारत के केवी कामथ इसे अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed