{"_id":"58eb64e44f1c1b6137cf536b","slug":"tv-anchor-did-not-know-she-is-on-air-or-nor-during-live-bulletins","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव के दौरान खबर से बेखबर हो गई ये टीवी एंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लाइव के दौरान खबर से बेखबर हो गई ये टीवी एंकर
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
Natasha Exelby (नताशा एक्सेलबी)
- फोटो : ndtv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज रीडर काफी रिलेक्स होते हैं। न्यूज बुलेटिन के समय रिपोर्ट्स को लेकर वो अपने दोस्तों से खूब बातचीत करते हैं। जबकि उनमें से ज्यादातर न्यूज रीडर अगली रिपोर्ट पढ़ने के लिए समय पर खड़े होते हैं। लेकिन नताशा एक्सेलबी को ऐसा अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
एनडीटीवी खबर के मुताबिक नताशा एक्सेलबी ऑस्ट्रेलिया के एबीसी 24 चैनल में न्यूज रीडर हैं। शाम के समय लाइव टीवी पर स्टूडियो में जब वह बुलेटिन पढ़ रही थी तब उसको पता नहीं था की वह ऑनएयर है। उसे स्पोर्ट्स की खबर प्रस्तुत करनी थी। लेकिन वह खबर से बेखबर थीं। वो कलम के साथ कुछ रिलेक्स मूड में नजर आ रही थीं। हालांकि कुछ सेकेण्ड के बाद नताशा को पता चला कि वह ऑफएयर नहीं थी। उसके बाद नताशा शॉक्ड हो गई और मैनेज करके तुरंत ही खबर प्रस्तुत करने लगी।
विज्ञापन
नताशा को लेकर कई लोगों ने कमेंट किया जिसमें मेडेलिन वडेसाइलर ने लिखा कि "मैंने इसे लगभग एक सौ बार देखा है"। वहीं, क्रिस्टोफर रॉबिन ने कहा कि " लाइव की मजेदार बात मैंने कभी देखी थी"
विज्ञापन
हालांकि यह पहली बार नहीं है एंकर के लिए। इससे पहले भी 2013 में न्यूज एंकर को सीरियस न्यूज पढ़ते समय हंसते हुए देखा गया था।