{"_id":"5b53e01c4f1c1bb24b8b45c0","slug":"tv-actor-siddharth-shukla-collided-with-three-cars-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वधू सीरियल के इस कलाकार ने मारी तीन गाड़ियों को टक्कर, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बालिका वधू सीरियल के इस कलाकार ने मारी तीन गाड़ियों को टक्कर, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 22 Jul 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने शनिवार शाम को अपनी बीएमडब्ल्यू कार से तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। जोगेश्वरी इलाके में हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालिका वधू फ्रेम एक्टर सिद्धार्थ की गाड़ी ओशिवरा में लिंक रोड पर तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, दूसरों की जान खतरे में डालने और मोटर वाहन कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी क्लासेस, सावधान इंडिया के अलावा वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां फिल्म में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन