{"_id":"5b0fd3374f1c1b896e8b5937","slug":"tuticorin-anti-sterlite-protest-victim-asks-rajinikanth-who-are-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूतीकोरिन हिंसा: घायल ने अस्पताल में रजनीकांत से पूछा- आप कौन? वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तूतीकोरिन हिंसा: घायल ने अस्पताल में रजनीकांत से पूछा- आप कौन? वीडियो हुआ वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Thu, 31 May 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूतीकोरिन में स्टारलाइट प्रदर्शन में घायल पीड़ितों से मिलने पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत को उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ गया जब एक शख्स ने उनसे पूछा लिया कि आप कौन हैं?
विज्ञापन
दरअसल मंगलवार को चेन्नई स्थित तूतूकुड़ी के जनरल अस्पताल में पीड़ितों से मिलने पहुंचे रजनीकांत से एक घायल शख्स ने यह सवाल किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
विज्ञापन
वीडियो में संतोष नाम का पीड़ित रजनीकांत को पास आता देख बिस्तर से उठकर सवाल पूछता है कि आप कौन हैं? रजनीकांत तुरंत उसे जवाब देते हैं कि मैं रजनीकांत हूं। इसके बाद रजनीकांत दूसरे पीड़ित का हालचाल पूछने आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद विकटन समाचार से बातचीत में संतोष ने रजनीकांत के अस्पताल का दौरा करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि स्टारलाइट में कई दिनों से जारी प्रदर्शन के दौरान रजनीकांत ने अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवाई जब सरकार ने स्टारलाइट प्लांट को बंद करने के आदेश दिए तो वह अस्पताल में पीड़ितों से मिलने आए। ऐसे समय में पीड़ितों से मिलना जब उनकी फिल्म काला जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है कई सवाल खड़े करता है।'
बता दें कि तूतीकोरिन में स्टरलाइट प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल हुए लोगों से फिल्म स्टार रजनीकांत ने अस्पताल जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने बयान दिया कि यह प्लांट अब कभी नहीं खुलना चाहिए। वहीं हिंसा फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
देखिए वीडियो:- https://video.twimg.com/ext_tw_video/1001745238963113984/pu/vid/326x180/27QTi5xzkpA2J4li.mp4?tag=3