फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tuticorin anti Sterlite protest victim asks Rajinikanth who are you

तूतीकोरिन हिंसा: घायल ने अस्पताल में रजनीकांत से पूछा- आप कौन? वीडियो हुआ वायरल

Thu, 31 May 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Thu, 31 May 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Tuticorin anti Sterlite protest victim asks Rajinikanth who are you

तूतीकोरिन में स्टारलाइट प्रदर्शन में घायल पीड़ितों से मिलने पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत को उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ गया जब एक शख्स ने उनसे पूछा लिया कि आप कौन हैं?

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को चेन्नई स्थित तूतूकुड़ी के जनरल अस्पताल में पीड़ितों से मिलने पहुंचे रजनीकांत से एक घायल शख्स ने यह सवाल किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 
विज्ञापन


वीडियो में संतोष नाम का पीड़ित रजनीकांत को पास आता देख बिस्तर से उठकर सवाल पूछता है कि आप कौन हैं? रजनीकांत तुरंत उसे जवाब देते हैं कि मैं रजनीकांत हूं। इसके बाद रजनीकांत दूसरे पीड़ित का हालचाल पूछने आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विकटन समाचार से बातचीत में संतोष ने रजनीकांत के अस्पताल का दौरा करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि स्टारलाइट में कई दिनों से जारी प्रदर्शन के दौरान रजनीकांत ने अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवाई जब सरकार ने स्टारलाइट प्लांट को बंद करने के आदेश  दिए तो वह अस्पताल में पीड़ितों से मिलने आए। ऐसे समय में पीड़ितों से मिलना जब उनकी फिल्म काला जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है कई सवाल खड़े करता है।'


बता दें कि तूतीकोरिन में स्टरलाइट प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल हुए लोगों से फिल्म स्टार रजनीकांत ने अस्पताल जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने बयान दिया कि यह प्लांट अब कभी नहीं खुलना चाहिए। वहीं हिंसा फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

देखिए वीडियो:- https://video.twimg.com/ext_tw_video/1001745238963113984/pu/vid/326x180/27QTi5xzkpA2J4li.mp4?tag=3

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed