फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Turkish Airlines flight emergency landing at Kolkata Airport hindi news updates Kathmandu to Istanbul plane

Kolkata Emergency Landing: काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार

Wed, 04 Feb 2026 03:48 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 04 Feb 2026 03:48 PM IST
सार

Kolkata Emergency Landing: काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद फ्लाइट को उतारा गया।

विज्ञापन
Turkish Airlines flight emergency landing at Kolkata Airport hindi news updates Kathmandu to Istanbul plane
कोलकाता में विमान की आपात लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

टर्किश एयरलाइंस की काठमांडू से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 

विज्ञापन


236 यात्रियों के साथ सुरक्षित उतारी गई फ्लाइट
कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) एयरपोर्ट के हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की विमान संख्या- 727 की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को बताया कि दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका है। इसके बाद विमान को दोपहर करीब 2:49 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed