फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tu BiShvat: Spring celebrated in Israeli Embassy, Malida ceremony organized

Tu BiShvat: इस्राइली दूतावास में मनाया गया बसंत, मलिदा समारोह का हुआ आयोजन

Mon, 06 Feb 2023 07:38 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 06 Feb 2023 07:38 PM IST
सार

Tu BiShvat: राजदूत नौर गिलोन ने बताया कि भारत और इस्राइल के बीच यह त्योहार आपसी पुराने रिश्तों का प्रतीक भी है, जिसे हम हजारों साल से साझा मनाते आए हैं। यह त्यौहार इस्राइल में बसंत ऋतु की शुरुआत के दौरान मनाया जाता है...

विज्ञापन
Tu BiShvat: Spring celebrated in Israeli Embassy, Malida ceremony organized
Tu BiShvat in Israel Embassy - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस्राइल में बसंत की शुरुआत पर मनाया जाने वाला त्योहार तु-बश्वत दिल्ली स्थिति इस्राइली दूतावास में धूमधाम से मनाया गया। इस त्योहार को मनाने के लिए मलिदा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत में इस्राइल के राजदूत नौर गिलोन ने कहा, भारत में तु-बश्वत मनाते हुए यह दूसरा साल है। उन्होंने इस त्योहार के बारे बताते हुए कहा कि यह एक बहुत पुराना यहूदी रिवाज है। जिसे लगभग दो हजार साल पहले भारतीय परंपराओं के अनुकूल ही मनाया जाना शुरू हुआ था। तब से भारत में भी यहूदी समुदाय इसे  मनाता है।

विज्ञापन

राजदूत नौर गिलोन ने बताया कि भारत और इस्राइल के बीच यह त्योहार आपसी पुराने रिश्तों का प्रतीक भी है, जिसे हम हजारों साल से साझा मनाते आए हैं। यह त्यौहार इस्राइल में बसंत ऋतु की शुरुआत के दौरान मनाया जाता है। इस दौरान पेड़ों पर नई कोपलें निकलती हैं। इस त्यौहार को मनाते हुए समूचे इस्राइल और यहूदी समुदाय के लोग पेड़ों की प्रार्थनाएं करते हैं। इस दौरान यहूदी समुदाय एक विशेष अनुष्ठान मलिदा का आयोजन करता है। इस्राइल के राजदूत और दूतावास के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को मलिदा समारोह का आयोजन किया। इस दौरान दूतावास परिसर में इस्राइल के राजदूत नौर गिलोन ने पौधारोपण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed