Rahul Gandhi: 'ट्रंप ने भ्रम का पर्दाफाश किया, लेकिन हमें...,' बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच बोले राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ट्रंप की टैरिफ नीति के चलते शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल की बात पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों के भ्रम का पर्दाफास कर दिया है। अब हमें वास्तविकता का सामना करना होगा। साथ ही उन्होंने भारत के आर्थिक भविष्य के लिए उपयोगी कदम उठाने की बात पर जोर दिया।
विस्तार
शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति इन दिनों लगातार चर्चा में है। इसी बीच लोकसभा में विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को टैरिफ नीति को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भ्रम का पर्दाफाश कर दिया है और अब हमें सच्चाई का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।
ट्रंप ने भ्रम का किया प्रर्दाफाश
अमेरिकी राष्ट्रपति की टैरिफ नीति का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप ने भ्रम का पर्दाफाश कर दिया है। अब वास्तविकता का सामना करना होगा। पीएम मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत को अपने आर्थिक भविष्य के लिए केवल एक लचीली और उत्पादन-आधारित अर्थव्यवस्था बनाने का ही विकल्प है, जो सभी भारतीयों के लिए लाभकारी हो।
Trump has blown the lid off the illusion. Reality is biting back. PM Modi is nowhere to be seen.
विज्ञापन विज्ञापन
India has to accept reality. We have no choice but to build a resilient, production-based economy that works for all Indians.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 7, 2025
ये भी पढें:- इतना क्यों गिरा भारत का शेयर बाजार: कैसे ट्रंप के टैरिफ लगाने का फैसला एशिया पर डाल रहा ज्यादा असर, आगे क्या?
शेयर बाजार में उथल-पुथल पर भी बोले राहुल
राहुल गांधी ने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के कदमों के कारण शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने शेयर बाजार में भारी गिरावट ला दी है। यहां 1 प्रतिशत से भी कम लोग शेयर बाजार में अपना पैसा लगाते हैं, इसका मतलब यह है कि शेयर बाजार आम लोगों के लिए नहीं है। इसमें अनगिनत पैसे कमाए जाते हैं, लेकिन आम आदमी को इसका फायदा नहीं मिलता।
ये भी पढें:- China: अंटार्कटिका में चीन ने नए रेडियो टेलीस्कोप का किया अनावरण, महाद्वीप पर दर्ज कराई अपनी मजबूत मौजूदगी
शेयर बाजार में उथल-पुथल
गौरतलब है कि हाल के दिनों में वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे ट्रंप द्वारा लगाए गए पारस्परिक शुल्क जिम्मेदार हैं। इन शुल्कों के कारण वैश्विक स्तर पर इक्विटी में बिकवाली बढ़ी है, और भारत भी इससे प्रभावित हुआ है। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही टैरिफ पर जोर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.