{"_id":"61b2712a0c794e1d2763f495","slug":"truck-hits-trinamool-congress-leader-and-actress-sayantika-banerjee-car-and-no-casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: अभिनेत्री सयंतिका बनर्जी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: अभिनेत्री सयंतिका बनर्जी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं
Fri, 10 Dec 2021 02:42 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:42 AM IST
सार
सयंतिका बनर्जी बांकुरा से कोलकाता जा रही थीं। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
सयंतिका बनर्जी
- फोटो : Instagram
विस्तार
अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता बनी सयंतिका बनर्जी उस वक्त बाल-बाल बच गईं जब उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि हादसे के वक्त वह बांकुरा से कोलकाता जा रही थीं। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। इसके बाद उन्होंने वापस बांकुरा जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। पश्चिम बर्धमान जिले के पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके वाहन को टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन