फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Truck caught fire on Mumbai's Borivali Western Express Highway Big News in hindi

Big News: बोरीवली वेस्टर्न हाईवे पर ट्रक में लगी आग, श्रीलंका- म्यांमार को भारत ने सौंपा पहला आपदा अस्पताल

Mon, 11 Dec 2023 02:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 02:51 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, आग के कारण ट्रक चालक घायल हो गया। घटना एक्सप्रेस हाईवे पर देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन
Truck caught fire on Mumbai's Borivali Western Express Highway Big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि मुंबई में बोरीवली वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार को एक चलते ट्रक में आग लग गई। पुलिस के अनुसार, आग के कारण ट्रक चालक घायल हो गया। घटना एक्सप्रेस हाईवे पर देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन

 

सील थी खराब, सिप्ला ने अमेरिका से वापस मंगाई दवाओं की खेप
 प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला की सहायक कंपनी इन्वाजेन फार्मास्यूटिकल्स ने सील की खराबी के कारण विगाबेट्रिन यूएसपी (500 एमजी) टेबलेट की अमेरिका से एक खेप वापस मंगा ली है। इसे ओरल सॉल्यूशन के रूप में लिया जाता है। इसके पाउच की सील में गड़बड़ी के कारण थैली के बाहर पाउडर के मिश्रण का रिसाव होने की संभावना थी। जिससे लेबल के दावे की तुलना में पैक के अंदर दवा की मात्रा कम होने की आशंका थी। इसका इस्तेमाल दो वर्ष और उससे अधिक उम्र के रोगियों में रिफ्रैक्टरी कॉम्पलेक्स पार्शियल सीजर (दिमागी बीमारी), दौरों के इलाज में किया जाता है।

घातक दौरे की आशंका
सिप्ला ने कहा, सील की खराबी के कारण मुख्य रूप से शिशु और छोटे बच्चे के सामने जोखिम पैदा होने की आशंका थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना ने 25 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र प्वाइंट पेड्रो में मछली पकड़ रहे 25 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने दो ट्रॉलरों के साथ हिरासत में ले लिया। पकड़े गए मछुआरे तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले और पुडुचेरी के कराईकल जिले के हैं। श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार मछुआरे अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। स्थानीय मछुआरों की आजीविका और देश के समुद्री संसाधनों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की है। श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ हम नियमित गश्त और अभियान चला रहे हैं।  

विज्ञापन

केरल : सबरीमला मंदिर में दर्शन का समय एक घंटा बढ़ा

 त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने रविवार को सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी के बाद दर्शन का समय एक घंटे तक बढ़ाने का फैसला किया है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, बोर्ड ने दिन के दूसरे भाग में दर्शन का समय शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बजाय दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक करने का निर्णय लिया। दर्शन के लिए कतारों में इंतजार कर रहे भक्तों को पानी और बिस्कुट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं अपर्याप्त हैं।  

राम मंदिर निर्माण करोड़ों हिंदुओं के लिए सपना सच होने जैसा : के कविता
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों के बीच तेलंगाना के निवर्तमान सीएम केसीआर की बेटी के कविता की बेटी ने रविवार को कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं के लिए उनका सपना सच होने जैसा है।

कविता ने सोशल मीडिया पर तेलुगु में लिखी एक पोस्ट में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर का वीडियो भी इस पोस्ट के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब शुभ घड़ी में अयोध्या के मंदिर में श्री सीताराम चंद्र स्वामी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तो तेलंगाना के साथ पूरा देश इसका स्वागत करेगा। भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित करने के लिए गर्भगृह का निर्माण पूरा होने के करीब है। श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले वर्ष 22 जनवरी की दोपहर यहां रामलला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।  

बंगाल का 1.15 लाख करोड़ का बकाया नहीं दे रहा केंद्र : ममता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि केंद्र सरकार बंगाल का 1.15 लाख करोड़ रुपये बकाया नहीं दे रही है। यदि केंद्र ने राज्य का 1.15 लाख करोड़ बकाया चुका दिया होता तो उनकी सरकार सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत और अधिक लोगों को शामिल कर पाती।

बनर्जी अलीपुरद्वार में बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने 93 करोड़ की 70 परियोजनाओं की घोषणा की। कहा, मैं कुछ सांसदों के साथ दिल्ली में रहूंगी। मैंने बकाया दिलाने के लिए 18-20 दिसंबर के बीच पीएम से मिलने का समय मांगा है।  

टाटा मोटर्स 3 फीसदी तक बढ़ाएगी वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें

टाटा मोटर्स एक जनवरी से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन फीसदी तक का इजाफा करेगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में बताया कि इनपुट लागत बढ़ने से उसे ऐसा करना पड़ रहा है। इससे पहले टाटा मोटर्स सहित मारुति, महिंद्रा, होंडा, ऑडी, ह्यूंडई और अन्य ने एक जनवरी से अपने यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है।  

देश में सामने आए कोविड के 166 नए मामले, ज्यादातर केरल में

देशभर में रविवार को कोविड-19 के 166 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 895 हो गई। ताजा मामलों में सबसे ज्यादा केरल में सामने आए हैं। हालिया दैनिक औसत करीब 100 मामले पर बना हुआ है। आंकड़ों में यह वृद्धि सर्दियों के मौसम से जुड़ी हो सकती है जब आम तौर पर इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियां फैलती हैं। जुलाई में एक दिन में सबसे कम 24 केस दर्ज हुए थे। 

मुंबई: 2 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

मुंबई से दिल्ली में दो करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर रही महिला ओकाफोर की तलाशी लेने के बाद छिपाकर रखे गए 20 कैप्सूल जब्त किए, जिनमें हेरोइन थी। यह मादक पदार्थ उसे पड़ोसी पालघर जिले के नालासोपारा के ओनी नामक व्यक्ति ने दिया था। 

पाकिस्तानी कफ सिरप  में पेंट, इंक की मिलावट

हाइड्रोलिक ब्रेक फ्लूड, स्टांप पैड इंक, पेंट व सौंदर्य प्रसाधन जैसी खतरनाक सामग्री के अंश मिलने पर मालदीव ने पाकिस्तानी कफ सिरप पर रोक लगा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी लाहौर की दवा निर्माता कंपनी फार्मिक्स लेबोरेटरीज के उत्पादों को लेकर अलर्ट जारी किया है।  

साझा मूल्यों की यात्रा है भारत-द. कोरिया राजनयिक संबंधों के 50 साल : मोदी

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंध के 50 साल पूरे हाेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और बढ़ती साझेदारी की यात्रा रही है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पीएम ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और उसे विस्तार देने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। 

श्रीलंका व म्यांमार को भारत ने सौंपा देश का पहला आपदा अस्पताल
दुनिया के सबसे छोटे और पोर्टेबल आपदा अस्पताल को भारत ने श्रीलंका और म्यांमार को सौंपा है। आरोग्य मैत्री पहल के तहत भारत की ओर से दोनों ही देशों को यह स्वदेशी अस्पताल दिए गए हैं। साथ ही अगले कुछ महीनों में करीब चार अन्य देशों को भी सरकार इसे तोहफा के रूप में देगी।
यह अस्पताल पूरी तरह सौर ऊर्जा और बैटरी चालित है। एंटीबायोटिक से लेकर मरहम पट्टी तक इसमें उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पूरी तरह से स्वदेशी अस्पताल है। करीब दो से 2.50 करोड़ रुपये की लागत वाला यह अस्पताल करीब 200 लोगों की जिंदगी बचा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed