{"_id":"593c45eb4f1c1b4d7c8b476f","slug":"truck-and-scorpion-clash-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व स्कार्पियो की भिड़ंत, चालक की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रक व स्कार्पियो की भिड़ंत, चालक की मौत
जालौन
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़।
- फोटो : amarujala
उरई। एट क्षेत्र स्थित गिरथान में तेज रफ्तार ट्रक व स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। इसमें स्कार्पियो सवार चालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। झांसी, कानपुर हाईवे पर हुई घटना के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात शुरू कराया। बाद में मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जनपद के महमूदपुरा गांव निवासी सुरेश कुमार (30) स्कार्पियो चालक है। शनिवार को स्कार्पियो सवार किसी काम से झांसी जा रहे थे। स्कार्पियो एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव के समीप पहुंची थी, तभी तेज गति में आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हाईवे पर ट्रक व स्कार्पियो की भिड़ंत से यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक सुरेश कुमार की मौत हो गई। उसके साथी रामू (30), गोपाल दास (25) व वीरबहादुर (28) निवासी इलाहाबाद को मामूली चोटें आईं। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, पुलिस ने मृत सुरेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस के मुताबिक ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।