फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS raises issue in loksabha of Telangana new secretariat building

लोकसभा में उठा तेलंगाना के नये सचिवालय भवन की मांग का मुद्दा, सरकार पर लगा सौतेला व्यवहार का आरोप

Thu, 09 Aug 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
TRS raises issue in loksabha of Telangana new secretariat building

लोकसभा में टीआरएस सदस्य जितेंद्र रेड्डी ने राज्य के नये सचिवालय के निर्माण एवं विकास योजना के लिये तेलंगाना को रक्षा भूमि प्रदान करने के पूर्व में किये गए वादे को पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन


शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में बिशन पोलो ग्राउंड और जिमखाना ग्राउंड में रक्षा भूमि है। जबकि राज्य का सचिवालय पुराना हो चुका है। ऐसे में नये सचिवालय भवन की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस विषय पर पूर्व में हमने तत्कालीन रक्षा मंत्री अरुण जेटली से बात की थी और उन्होंने इस बारे में सहमति भी व्यक्त की थी। लेकिन वर्तमान रक्षा मंत्री के कार्यकाल में इस विषय पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड्डी ने आरोप लगाया कि आंध्रप्रदेश की मदद की जा रही है लेकिन तेलंगाना के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक को 210 एकड़ भूमि दी गई, लेकिन हमारे राज्य को नहीं दी जा रही है।


टीआरएस सदस्य ने कहा कि नए सचिवालय भवन सहित तेलंगाना में विकास परियोजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। टीआरएस सदस्यों ने सदन में मौजूद गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बयान देने की मांग की। गृह मंत्री के बयान नहीं देने पर टीआरएस सदस्य नारेबाजी करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed