फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS is keeping names of candidates as secret, BJP and AIMIM puzzled

तेलंगाना : उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं कर रही टीआरएस, उलझन में भाजपा व एमआइएमआइएम

Tue, 18 Sep 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Updated Tue, 18 Sep 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
TRS is keeping names of candidates as secret, BJP and AIMIM puzzled
तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने ग्रेटर हैदराबाद की आठ सीटों समेत कुल 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आठ सीटों में से मुशीराबाद, खैराताबाद, गोशमहल और अंबरपेट सीट भाजपा के पास हैं। चारमीनार और आलकपेट सीट आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के पास हैं। मलकजगिरि और मेडचाल सीट टीआरएस के पास हैं। 
विज्ञापन


इन आठों सीटों में हर सीट पर टीआरएस के चार से पांच उम्मीदवार टिकट की दौड़ में हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन (जीएचएमसी) के नगर सेवक, उनके परिजन, मंत्रियों के रिश्तेदार, सांसद, विधायक और पार्टी के सीनियर नेताओं में टिकट को लेकर विवाद है। 
विज्ञापन

पार्टी का शीर्ष नेतृत्व, उन जगहों को छोड़ कर जहां पार्टी का कोई मजबूत नेता नहीं है, जीएचएमसी नगर सेवकों को टिकट नहीं देना चाहता। टीआरएस विधायक सी कनक रेड्डी की पार्टी सर्वे में गिरती लोकप्रियता के चलते फिलहाल उनकी उम्मीदवारी टाल दी गई है, उनका गिरता स्वास्थ्य भी इसका एक कारण है। रेड्डी जहां अपनी बहू विजयशांति रेड्डी के लिए टिकट की उम्मीद कर रहे हैं वहीं, टीआरएस एसएलसी और विनायकनगर नगरसेवक पुष्पलता के पति परशुराम रेड्डी भी टिकट हासिल करने की दौड़ में हैं। 


इसी तरह मेडचाल से विधायक सुधीर रेड्डी को भी चुनावी मैदान में न लाने की संभावनाएं हैं, मलकजगिरि सांसद माला रेड्डी का नाम चर्चा में है। पार्टी नेता नक्का प्रभाकर गौड़ और सिंगिरेड्डी हरिवर्धन रेड्डी भी टिकट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लक्ष्मण के प्रतिनिधित्व वाली सीट मुशीराबाद में टीआरएस ने अभी उम्मादवार निश्चित नहीं किया है। यहां से टिकट के लिए गृह मंत्री नयनि नरसिम्हा राव के दामाद श्रीनिवास रेड्डी दौड़ में हैं। श्रीनिवास खैरताबाद के नगर सेवक भी हैं। पार्टी सचिव जनरल के केशव राव की बेटी और बंजारा हिल्स नगर सेवक विजयलक्ष्मी गड़वाल के साथ पार्टी नेता मन्ने गोवर्धन और कांग्रेस से टीआरएस में आए दनम नागेंद्र भी टिकट की होड़ में लगे हुए हैं। 

पूर्व सीबीआइ निदेशक के विजयरामा राव भी अपने परिवार के एक सदस्य के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं, लेकिन टीआरएस वर्तमान भाजपा विधायक रामचंद्र रेड्डी के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार की तलाश में है। 
विज्ञापन

वहीं गोशमहल की बात करें तो वहां वर्तमान भाजपा विधायक राजा सिंह के खिलाफ नागेंद्र को उतारा जा सकता है। हालांकि, गोशमहल टीआरएस नगर सेवक मुकेश सिंह, मुसी रिवरफ्रंट विकास निगम के चेयरमैन प्रेम सिंह राठौर और पार्टी नेता नंद किशोर व्यास भी टिकट की लाइन में लगे हुए हैं। 

अंबरपेट में वर्तमान भाजपा विधायक जी किशन रेड्डी के खिलाफ टिकट के लिए एडला सुधाकर रेड्डी, गोलनाका नगर सेवक कलेरू पद्मा के पति कलेरू वेंकटेश और पूर्व मंत्री कृष्णा यादव टिकट पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। 

वहीं पार्टी नेतृत्व पर सेरलिंगमपल्ली, कुकटपल्ली, उप्पल, राजेंद्रनगर और महेश्वरम निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों पर पुनर्विचार करने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed