फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS and BJP has more than declared alliance said Jaipal Reddy

टीआरएस-भाजपा के बीच ‘अघोषित से ज्यादा’ का गठबंधन है: जयपाल रेड्डी

Sun, 04 Nov 2018 04:16 PM IST
भाषा,नयी दिल्ली
भाषा,नयी दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
TRS and BJP has more than declared alliance said Jaipal Reddy
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस जयपाल रेड्डी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस जयपाल रेड्डी ने रविवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति और भाजपा के बीच ‘अघोषित से ज्यादा का गठबंधन’ है और संभव है कि दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव के बाद हाथ मिला लें। 

विज्ञापन


तेलंगाना में रेड्डी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से सबसे कद्दावर माना जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं। उनका कहना है कि अब उनकी उम्र नहीं है और वह विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। 
विज्ञापन


पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उस जनमत सर्वेक्षण को खारिज कर दिया जिसमें तेलंगाना के मौजूदा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की जीत की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में राज्य में एक ‘खामोश लहर’ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और भाकपा ने सात दिसंबर को होने वाले चुनाव में गठबंधन करने का फैसला किया है और वह फिलहाल सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी टीडीपी के साथ गठबंधन की बात स्पष्ट् हो चुकी है और भाकपा और टीजेएस के साथ वार्ता चल रही है। 
रेड्डी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और के चंद्रशेखर राव के बीच अब भी साठगांठ है। 

राव द्वारा राहुल गांधी को 'मसखरा’ कहने पर रेड्डी ने कहा कि इस तरह का शब्द इस्तेमाल करके मुख्यमंत्री यह साबित करना चाहते हैं कि उनमें बहुत आत्मविश्वास है जबकि ऐसा है नहीं। रेड्डी ने कहा, “ मेरा मानना है कि राव को घबराहट हो रही है। मैं नहीं मानता हूं कि वह चुनाव जल्द कराने के अपने फैसले से खुश हैं।' 


उनसे जब पूछा गया कि क्या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम कांग्रेस के वोट में सेंध लगाएगी तो उन्होंने कहा कि हैदराबाद के पुराने शहर में ओवैसी द्वारा ऐसा करने की ताकत है लेकिन वह ग्रामीण क्षेत्रों या हैदराबाद के नए शहर में ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि वहां कांग्रेस का जनाधार मजबूत है। उन्होंने कहा कि उनका अपना विचार है कि कांग्रेस को करीब 70 सीटें मिलेंगी और वह सबको चौंकाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed