फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS alleges regarding inauguration program of Ramagundam project in Telangana PM Modi

Politics: PM मोदी के कार्यक्रम में सीएम केसीआर को नहीं मिला न्योता! रामागुंडम संयंत्र के सीईओ ने दिया ये जवाब

Wed, 09 Nov 2022 08:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 09 Nov 2022 08:18 PM IST
सार

रामागुंडम परियोजना की आधारशिला भी 7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। अब वे इस संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे। लेकिन टीआरएस ने इसे लेकर बयानबाजी शुरू कर दी है। टीआरएस ने आलोचना करते हुए कहा कि सीएम केसीआर को 12 नवंबर को पीएम के राज्य के दौरे पर आमंत्रित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
TRS alleges regarding inauguration program of Ramagundam project in Telangana PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केसीआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उर्वरक उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में 12 नंवबर को को तेलंगाना के रामागुंडम में एक उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। वहीं, इस संयंत्र के उद्घाटन से पहले इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। राज्य की सत्ता में आसीन टीआरएस ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम केसीआर को ना बुलाने का आरोप लगाया है। वहीं, रामागुंडम संयंत्र के सीईओ ने टीआरएस के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को निमंत्रण दिया था। 

विज्ञापन


उद्घाटन से पहले ही शुरू हो गई बयानबाजी  
रामागुंडम परियोजना की आधारशिला भी 7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। अब वे इस संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे। लेकिन टीआरएस ने इसे लेकर बयानबाजी शुरू कर दी है। टीआरएस ने आलोचना करते हुए कहा कि सीएम केसीआर को 12 नवंबर को पीएम के राज्य के दौरे पर आमंत्रित नहीं किया गया है और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया है।  
विज्ञापन


पीएम मोदी उर्वरक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कर रहे काम 
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 2014 के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने कई सालों से बंद पड़े उर्वरक संयंत्रों के पुनरुद्धार के लिए विशेष प्रयास किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि 2014 में पद संभालने के बाद से, पीएम मोदी ने हमेशा स्वदेशी उर्वरक उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उर्वरक की समय पर आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार ने स्वदेशी यूरिया उत्पादन को अधिकतम करने के उद्देश्य से मौजूदा 25 गैस आधारित यूरिया इकाइयों के लिए नई यूरिया नीति 2015 अधिसूचित की। इसका उद्देश्य यूरिया उत्पादन में भारत की उर्जा दक्षता को बढ़ावा देना है। इसके अलावा यूरिया को लेकर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाने के लिए भी सरकार काम कर रही है।   


इससे पहले, दिसंबर 2021 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर उर्वरक संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया था। उसकी आधारशिला भी पीएम के द्वारा ही 22 जुलाई 2016 को रखी गई थी। गोरखपुर का यह संयंत्र 30 से अधिक वर्षों से बंद पड़ा था। जिसके 8600 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्जीवित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed