{"_id":"6199ff65fddc2a67d8085fa8","slug":"triumph-legal-was-awarded-the-rising-law-firm-of-the-year-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: Triumph Legal चुनी गई 2021 की राइजिंग लॉ फर्म, सीसीएआई की ओर से मिला सम्मान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: Triumph Legal चुनी गई 2021 की राइजिंग लॉ फर्म, सीसीएआई की ओर से मिला सम्मान
Sun, 21 Nov 2021 01:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:42 PM IST
सार
सीसीएआई लीगल एक्सीलेंस अवार्ड 2021 नाम के इस सम्मान कार्यक्रम में ट्रायंफ लीगल(Triumph Legal) को राइजिंग लॉ फर्म ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
कॉरपोरेट काउंसल एसोसिएशन ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अग्रणी कंपिनियों के कॉरपोरेट वकीलों के संघ कॉरपोरेट काउंसल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को दिल्ली स्थित शांगरी-ला होटल में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीसीएआई लीगल एक्सीलेंस अवार्ड 2021 नाम के इस सम्मान कार्यक्रम में ट्रायंफ लीगल (Triumph Legal) को वर्ष 2021 के राइजिंग लॉ फर्म ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथ के रूप में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनमोहन और सेवानिवृत्त न्यायाधीश मनमोहन सिंह मौजूद रहे, उनके द्वारा ही यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विजेता का चयन निर्णायक मंडल में पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल, रमेश गुप्ता व अन्य ने किया। इस दौरान जतिन जालंधवाला, राजीव चौबे, नीलांजन सिन्हा, नंदिता खुराना, बी गोपालकृष्णन मौजूद रहे।
विज्ञापन