फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura woman beaten up by husband, others; forced to marry lover, no fir filed yet, inquiry ordered

त्रिपुरा : विवाहेतर संबंध के शक में महिला को पति व अन्य ने पीटा, 'प्रेमी' से शादी के लिए मजबूर किया

Mon, 18 Apr 2022 02:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Apr 2022 02:22 PM IST
सार

घटना तेलियामुरा पुलिस थाना क्षेत्र के मध्य कृष्णापुर में शनिवार रात हुई। मारपीट के कारण घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Tripura woman beaten up by husband, others; forced to marry lover, no fir filed yet, inquiry ordered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा के खोवई जिले में विवाहेतर संबंध रखने के शक में एक महिला को उसके पति व अन्य ने बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं इसके बाद उसे उसके कथित प्रेमी से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना तेलियामुरा पुलिस थाना क्षेत्र के मध्य कृष्णापुर में शनिवार रात हुई। मारपीट के कारण घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेलियामुरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एसडीओपी सोनाचरण जमाटिया ने बताया कि पुलिस को अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पत्रकारों को बताया कि उसके पति समेत 15 लोग उसे धान के खेत में ले गए। उन्हें शक है कि उसके विवाहेतर संबंध हैं। आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके कथित प्रेमी से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें महिला के होश में आने के बाद उससे कथित प्रेमी के गले में माला डलवाकर जबर्दस्ती शादी की रस्म के दृश्य हैं।  इस दौरान मौजूद लोग खुशी प्रकट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ युवक कथित प्रेमी को महिला की मांग में सिंदूर भरने के लिए विवश करते दिख रहे हैं। 

महिला के पति ने मीडिया के सामने स्वीकार किया है कि उसे व उसके परिजनों ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि गांव के ही एक युवक से संबंध थे। घटना के बाद वह खुद अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गया। पूरी रात वहीं रहा। उसने बगैर किसी पछतावे के बताया कि पुलिस उसके घर आई थी, लेकिन खाली हाथ लौट गई। 


महिला आयोग ने की निंदा
उधर, त्रिपुरा महिला आयोग (TCW) की अध्यक्ष बृणाली गोस्वामी ने घटना की निंदा की है।  उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में महिला के साथ इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। गांव में टीम भेजकर घटना की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed